TVS Jupiter CNG Scooter देश का ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला ऐसा CNG स्कूटर है जो फैक्ट्री फिटेड है। जो कंपनी द्वारा पहले ही इनस्टॉल किया जाता है ना कि बाहर से जिसे कंपनी ही टेस्ट करती है, तो भरोसा और भी बढ़ जाता है। इस स्कूटर में CNG + पेट्रोल टैंक भी मिलती है तो आपका रनिंग कॉस्ट तो घटता ही है साथ में आपको मिलता है डबल माइलेज जो एक मिडल क्लास आदमी के लिए रोज़मर्रा के कामों में आसानी होगी और जेब पर ज़्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
TVS Jupiter CNG Scooter की डिज़ाइन और इंजन :
इस स्कूटर के इंजन की बात करे तो इसमें है 124.8cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन, जो लगभग 7.2 PS की पावर और 9.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। और यह स्कूटर अधिकतम स्पीड 84 Km/h तक जा सकती है, जो शहर में चलाने के लिए काफ़ी है। या फिर आस पास के छोटे गाँव में जाने के लिए अधिक है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए तो ये वरदान ही समझो।
शानदार डबल माइलेज के साथ रेंज :
अगर इसकी माइलेज की बात की जाये तो, आपको बता दु की, इसमें दिया गया है ड्यूल फ्यूल सिस्टम जो इसे सबसे ख़ास बनाता है। जिसमे 1.4 किलो का CNG सिलेंडर दिया गया है साथ ही 2 लीटर पेट्रोल टैंक भी मिलता है, तो हुआ ना माइलेज में डबल मजा। अगर रेंज की बात कि जाये तो आप CNG मोड में 1 KG सिलेंडर में 84 km की रेंज मिलती है। और कूल रेंज की बात करे याने CNG + पेट्रोल तो 226 km तक की रेंज मिलती है।
ALSO READ : Yamaha NMax 155 Latest News: स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का सुपरहिट कॉम्बो
TVS Jupiter CNG के फ़ीचर्स :
सोचो अगर ये दुनिया कि पहली फ़ैक्ट्री फिटेड CNG स्कूटर है तो इसमें फ़ीचर्स कितने ख़ास होंगे। फ़ीचर्स की बात करे तो इसमें मिलता है LED हेडलाइट्स और DRLs, सेमी डिजिटल मीटर जिसमे सभी जानकारी मिलती है, USB मोबाइल चार्जर, TVS IntelliGo स्टार्ट स्टॉप सिस्टम, ETFi टेक्नोलॉजी, इंजन कट ऑफ के साथ साइड स्टैंड अलर्ट भी। लेकिन एक कमी तो बिकुल रह गई है इसमें जो अंडर सिट स्टोरेज नहीं मिलती है क्यूकी CNG सिलेंडर के कारण।
क्या होगी इसकी क़ीमत और लॉंच डेट? :
TVS ने इसे पहली बार Bharat MObality Expo 2025 में सबके सामने पेश किया था। लेकिन अभी यह कॉन्सेप्ट फेज में ही है और सोर्सेज़ के अनुसार यह स्कूटर 2025 के अंत तक या 2026 के शुरुआत में भी लॉंच हो सकता है। हा लेकिन दिवाली का उत्सव नज़दीक आ रहा है तो लॉंच होने की संभावना इसी साल बढ़ जाती है।
अब करते है इस CNG स्कूटर के क़ीमत की बात तो यह स्कूटर कि अनुमानित क़ीमत 90,000 रू. से 1,10,000 रू. तक एक्स-शोरूम जा सकती है, जो एक मिडल क्लास आदमी आसानी से ख़रीद सकता है।
क्या है इस CNG स्कूटर के फ़ायदे :
इस CNG स्कूटर के बहुत से फ़ायदे देखने को मिल सकते है, क्यूकी यह स्कूटर एक तो बजट में आती है, और कम प्रदूषण के साथ ईको फ्रेंडली भी जिससे शहर में प्रदूषण बिलकुल भी नहीं फैलता और साथ ही CNG + पेट्रोल का ड्यूल कम्बिनिशन याने डबल माइलेज। तो सबको ध्यान में रखते हुए हम इस मोड़ पर पहुँच गये है कि अब इसकी लांचिंग का वेट करते है।
Conclusion :
यह Jupiter CNG स्कूटर एक नई टेक्नोलॉजी और नये सोच,स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, किफ़ायती का प्रतीक है। यह स्कूटर भारत के मार्केट में CNG सेगमेंट को एक नई दिशा देने का काम कर सकता है। बस अब इंतज़ार है की ये लॉंच कब होता है। और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए वो भी कम बजट में हम इसे कब ख़रीदेंगे जिससे स्कूल हो या कॉलेज, मार्केट हो या ऑफिस में जाना बिलकुल भी कम बजट में हो जाएगा।