पटना में Top Mileage Bikes 2025 – हीरो, बजाज या टीवीएस ?


Top mileage bikes 2025 : पटना एक ऐसा शहर जहापर रोज़ाना लोगों को घंटों-घंटों ट्राफ़िक का सामना करना पड़ता है, और आज की तारीख़ में पेट्रोल भी महँगा हो गया है, ऐसेमे हाई माईलेज बाइक रखना एक स्मार्ट चॉइस के साथ लोगों की ज़रूरत भी बन चुकी है | ख़ासकर तब जब आपको डेली अपने बाइक को लेके बाहर जाना पड़ता हो जैसे की, रोज़ ऑफिस अप – डाउन, कॉलेज या फिर किसी काम से उस कंडीशन में आपके पास एक दमदार माईलेज वाली बाइक ज़रूर होनी चाहिये | अगर आप पटना के राइडिंग कंडीशन के हिसाब से एक भरोसेमंद और तगड़े माईलेज वाली बाइक की तलाश में है, तो आपको इस लेख को पूरा ज़रूर पढ़ना चाहिये |


पटना के ट्रैफ़िक और रोड कंडीशन के हिसाब से बाइक कैसी होनी चाहिये ?


वैसे पटना का ट्रैफ़िक बड़ा ही मिक्स्ड टाइप का होता है, जैसे की वहाँ कही पतली गलिया है तो कही MH – 30 जैसी खुली हाइवे रोड्स, तो आपके दिमाग़ में चल रहा होगा की बाइक कौनसी ले | इसीलिये हमने Top mileage bikes 2025 को इस लेख में कवर किया है जिससे आपको पटना ही नहीं तो किसी भी शहर में माईलेज वाली बाइक ख़रीदने में कोई दिक़्क़त न हो |

  • देखिये अगर आप ट्रैफ़िक से आसानी से सुरक्षित निकलाना चाहते है तो आपको एक हल्की और हाई माईलेज वाले बाइक को चुनना चाहिये ताकि आप अपना पेट्रोल भी बचा सकते है और अपना वक़्त भी |
  • आपके बाइक का इंजन छोटा हो याने के 100 से 110 CC तक का, लेकिन एफ़िसिएंट होना ज़रूरी है |
  • आपके बाइक का मेंटेनेंस का खर्चा लो हो याने ज़्यादा मेंटेनेंस की ज़रूरत ही नहीं होनी चाहिये और किसी भी लोकल वर्कशॉप में आसानी से सर्विस हो जाये |
  • जैसे की हम पटना शहर की बात कर रहे है तो यहाँ आपको 60 KMPL से ज़्यादा का माईलेज देने वाली बाइक लेनी चाहिये ताकि आपके पॉकेट पर ज़्यादा खर्चे का असर ना पड़े |
  • तो ये थे कुछ टिप्स जो पटना शहर के ट्रैफ़िक और रोड कंडीशन के हिसाब से आपको किस प्रकार की बाइक लेनी चाहिये उसकी थोड़ी इन्फ़ॉर्मेशन जो आपको बाइक लेने में मददगार साबित हो सकती है |


पटना में टेस्टेड राइडिंग 5 Top Mileage Bikes 2025 :


1. Hero Splendor Plus :

हीरो स्प्लेंडर प्लस माईलेज के हिसाब से बहुत ही बढ़िया बाइक है जो किसी भी परिस्थिति में और किसी भी सड़क पर आप चला सकते हो, इसका माईलेज कंपनी क्लेम करती है 70 से 80 KMPL लेकिन अगर देखा जाये तो इसका रीयल माईलेज 65 से 70 तक आपको मिल सकता है जब आप बाइक को नियमित रूप से सर्विसिंग करते हो | इस बाइक को चुनने का यही करण है की ये बाइक सबसे भरोसेमंद के साथ लो मेंटेनेंस के कैटेगरी में आती है |

top mileage bikes 2025
Hero Splendor Plus
CategoryDetails
Engine97.2 cc, air-cooled, single-cylinder, 4-stroke OHC
Max Power8.02 PS @ 8000 rpm
Max Torque8.05 Nm @ 6000 rpm
Transmission4-speed constant mesh manual gearbox
Cooling SystemAir-cooled
Mileage70–80 kmpl (claimed)
Top Speed87–90 km/h
Fuel Tank9.8 litres (1 litre reserve)
Brakes130 mm drum (front & rear), Integrated Braking System (IBS)
Tyres80/100-18 (front & rear), tubeless
WheelsAlloy wheels
Special Featuresi3S (Idle Stop-Start System), analog instrument cluster, halogen headlamp
Ex-Showroom Price (Patna)₹77,326 – ₹79,756
On-Road Price (Patna)₹90,302 – ₹92,998
Available Colors
Black/Silver, Black/Purple, Heavy Grey/Green, Nexus Blue, Firefly Golden, Matte Axis Grey, Beetle Red, Bumble Bee Yellow

2. Bajaj Platina 100 :

बजाज प्लेटिना 100 एक बेहतरीन बाइक है जो बेहतरीन माईलेज के लिये जानी जाती है, इसका माईलेज 70 से 84 KMPL कम्पनी क्लेम करती है, लेकिन यह बाइक 70 से 75 KMPL का माईलेज देती है जो कन्फ़र्ट सीट के साथ लंबी दूरी के लिये एक बेहतर विकल्प हो सकती है |

top mileage bikes 2025
Bajaj Platina 100
CategoryDetails
Engine102 cc, air-cooled, single-cylinder, 4-stroke DTS-i
Max Power7.9 PS @ 7500 rpm
Max Torque8.3 Nm @ 5500 rpm
Transmission4-speed manual gearbox
Cooling SystemAir-cooled
Mileage (Claimed)70–84 kmpl
Top Speed90 km/h
Fuel Tank11 litres
BrakesDrum brakes (130 mm front, 110 mm rear), Combined Braking System (CBS)
Tyres80/100-17 (front & rear), tubeless
WheelsAlloy wheels
Special FeaturesLED DRL, analog instrument cluster, SNS (Spring-in-Spring) rear suspension, Electric Start
Ex-Showroom Price (Patna)₹68,890
On-Road Price (Patna)₹80,974 – ₹92,096
Available ColorsBlack/Blue, Black/Red, Black/Gold, Black/Silver


3. TVS Sport :

Tvs Sport बाइक एक स्टाइलिश लूक के साथ आती है जो आज कल के युवाओं के लिये स्टाइल के साथ बढ़िया माईलेज को भी मेंटेन करती है जिसका माईलेज 68 से 72 KMPL का है और कम्पनी 80 KMPL क्लेम करती है | इस बाइक की ख़ासियत स्मूद सस्पेंशन, आसान हैंडलिग और यूथफ़ुल लूक देता है जो युवा लोगों को ज़्यादा पसंद आती है |

top mileage bikes 2025
TVS Sport
CategoryDetails
Engine109.7 cc, air-cooled, single-cylinder, 4-stroke, BS6 engine
Max Power8.18 bhp @ 7350 rpm
Max Torque8.7 Nm @ 4500 rpm
Transmission4-speed manual gearbox
Cooling SystemAir-cooled
Mileage (Claimed)80 kmpl (ARAI)
Mileage (User Reported)Approx. 70 kmpl
Top Speed90 km/h
Fuel Tank Capacity10 litres
Brakes130 mm front drum, 110 mm rear drum, Combined Braking System (CBS)
Tyres80/100-17 (front & rear), tube-type tyres
WheelsAlloy wheels
Special FeaturesEconometer (Eco/Power mode), LED DRL, Long seat, Kick + Electric start
Ex-Showroom Price (Patna)₹69,773 – ₹72,000
On-Road Price (Patna)₹77,000 – ₹83,500 approx.
Available ColorsBlack Blue, Black Red, Grey, Metallic Blue, White Red, All Black


4. Hero HF Deluxe :

Hero HF Deluxe के क्या ही कहने ये एक नये अवतार में आपको देखने को मिलती है जो किसी को भी पसंद आ जाये इसका कम्पनी क्लेम माईलेज 70 KMPL है लेकिंन यह बाइक 65 से 70 KMPL का माईलेज देने में सक्षम है | यह बाइक सस्ती, भरोसेमंद और हर मौसम में टिकाऊ है जो बेहतरीन माईलेज के साथ आपको देखने को मिलती है |

top mileage bikes 2025
Hero HF Deluxe
CategoryDetails
Engine97.2 cc, air-cooled, single-cylinder, 4-stroke OHC
Max Power8.02 PS @ 8000 rpm
Max Torque8.05 Nm @ 6000 rpm
Transmission4-speed constant mesh manual gearbox
Cooling SystemAir-cooled
Mileage (Claimed)70 kmpl
Top SpeedApproximately 90 km/h
Fuel Tank Capacity9.6 litres
BrakesDrum brakes (front & rear), Integrated Braking System (IBS)
TyresFront: 2.75-18, Rear: 2.75-18, tubeless
WheelsAlloy wheels
Special Featuresi3S (Idle Stop-Start System), analog instrument cluster, halogen headlamp
Ex-Showroom Price (Patna)₹65,900 – ₹70,000
On-Road Price (Patna)₹75,412 – ₹77,298
Available ColorsBlack with Red, Black with Purple, Heavy Grey with Green, Techno Blue, All Black


5. Honda CD 110 Dream :

Honda CD 110 Dream बाइक माईलेज में 65 KMPL कम्पनि क्लेम करती है और ये सही भी है, लेकिन इसका कलर लूक बहुत ही रेयर है जिसके वजह से आप इस बाइक को ज़रूर पसंद करते है | इस बाइक की साइलेंट स्टार्ट और स्मूद राइडिंग आपको दीवाना बना देगी |

top mileage bikes 2025
Honda CD 110 Dream
CategoryDetails
Engine109.51 cc, air-cooled, single-cylinder, 4-stroke SI, BS6 (OBD2 compliant)
Max Power8.79 PS @ 7500 rpm
Max Torque9.30 Nm @ 5500 rpm
Transmission4-speed manual gearbox
Cooling SystemAir-cooled
Fuel SupplyFuel Injection with Enhanced Smart Power (eSP) Technology
Mileage (Claimed)65 kmpl
Top SpeedApproximately 86 km/h
Fuel Tank Capacity9.1 litres
BrakesDrum brakes (front & rear), Combi Brake System (CBS)
Tyres80/100-18 (front & rear), tubeless
WheelsAlloy wheels
Kerb Weight112 kg
Seat Height790 mm
Ground Clearance162 mm
Special FeaturesSilent ACG Starter, Engine Start/Stop Switch, Analogue Speedometer, Long Seat
Ex-Showroom Price (Patna)₹76,501
On-Road Price (Patna)₹89,388 (includes RTO ₹6,885 and Insurance ₹6,002)
Available ColorsBlack with Red, Black with Blue, Black with Green, Black with Grey


हीरो vs बजाज vs टीवीएस – माईलेज और परफ़ॉर्मन्स में कौन आगे ?

BrandMileage (kmpl)Bharosa (Reliability)Resell ValueStyle
Hero65 – 70Bahut BadhiyaJyadaClassic
Bajaj70 – 75AchhiAusatSimple
TVS68 – 72BadhiyaAusatModern


पटना में बाइक का असली माईलेज कैसे चेक करे ?


मैं आपको यहाँ पर कुछ आसान से मेथड बताने वाला हूँ जिससे आप ख़ुद ही अपने बाइक का माईलेज चेक कर सकते है बिना किसी सर्विस सेंटर जाये |

1 . टैंक फ़ुल मेथड : 

  • सबसे पहले आप अपने बाइक की पेट्रोल टैंक फ़ुल कर लीजिये 
  • उसके बाद ट्रिप मीटर को zero कर दीजिये 
  • अपने बाइक को 100 से 150 KM चलाये 
  • फिर से अपने बाइक की टैंक फ़ुल करे 
  • अब इस फ़ॉर्मूला से अपने बाइक का माईलेज निकाले फ़ॉर्मूला : कूल KM / पेट्रोल (लिटर) = रीयल माईलेज 

2 . पटना स्पेशल मेथड :

  • ट्रैफ़िक से बचने के लिये सुबह राइड करे 
  • हर 2500 से 3000 KM  बाइक चलने पर सर्विस ज़रूर करवाये 
  • बाइक का टायर प्रेशर हर हफ़्ते चेक करे 
  • एक्स्ट्रा लोड से बचे जैसे की बहुत भारी बाग या कोई अन्य भारी चीज 

FAQs :

1. ट्रैफ़िक वाले एरिया में कौन सी बाइक सही है?

ट्रैफ़िक वाले एरिया में हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक एकदम सही है क्यूकी ये बाइक हल्की टिकाऊ और सर्विसिंग में आसान होती है, मेंटेनेन्स का खर्चा कम होता है |

2. 75,000 RS से कम में सबसे बेस्ट माईलेज बाइक कौन सी है?

बजाज प्लेटिना 100 और हीरो एचएफ़ डीलक्स दोनों बाइक 75,000 रू. में सबसे बेस्ट माईलेज बाइक है |

3. बाइक का रीयल माईलेज कैसे पता करे?

हमने आपको इस लेख में टैंक फ़ुल मेथड बताया है वो सबसे आसान तरीक़ा है रीयल माईलेज पता करने का |

निष्कर्ष :

Top mileage bikes 2025 :पटना की रोड कंडीशन और रोज़ का ट्रैफ़िक देखते हुए एक सही माईलेज वाली बाइक चुनना बहुत ही ज़रूरी है जो हमने आपको इस लेख में बता दिया है | आशा है की आपको ये हमारा लिखा लेख ज़रूर पसंद आया होगा लेकिन और एक जानकारी देना चाहूँगा | अगर आप बजाज प्लेटिना 100 बाइक ले रहे हो तो यह एक माईलेज चैम्पियन बाइक है, हीरो स्पलेंडर प्लस ले रहे हो तो यह एक भरोसे के लिये जानी जाती है जो ऑल राउंडर बाइक है और अगर टीवीएस बाइक तो यूथफ़ुल बाइक है हैंडलिंग में भी बेस्ट है | इसमें से आप कौनसी भी बाइक ख़रीद रहे हो तो ख़रीदने से पहले टेस्ट राइड ज़रूर ले ताकि आपको सही बाइक लेने का आइडिया हो जाये |

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment