Suzuki e-Access Electric Scooter: 95 KM रेंज, फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

Suzuki e-Access Electric scooter: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच अगर आप एक स्टाइलिश, किफायती और इको-फ्रेंडली स्कूटर की तलाश में हैं और ख़ासकर Access के फैन हो तो यह आपके लिये एक बेहतरीन खबर होनेवाली है। Suzuki Motorcycle India अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access लॉन्च करने जा रहा है। ये स्कूटर न सिर्फ Suzuki Access 125 के भरोसे को आगे बढ़ाएगा, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए युग की शुरुआत भी करेगा। आइए, इस स्कूटर के सभी फ़ीचर्स और रेंज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Suzuki e-Access Electric scooter की लॉन्च और प्रोडक्शन डिटेल्स :

Suzuki ने अपने इस eAccess इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bharat Mobility Expo 2025 में पहली बार दिखाया था, जहां इस स्कूटर ने सभी का ध्यान खींचा था। अब खबर के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, Suzuki e-Access 2025 में दिवाली के पहले तक भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। यानी कुछ ही महीनों में आप इसे सड़कों पर दौड़ता देख सकेंगे।

कंपनी ने इस स्कूटर को खास तौर पर भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है, जिसमें किफायती कीमत, दमदार परफॉर्मेंस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स शामिल हैं। ये स्कूटर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोज़मर्रा की कामों के लिए एक भरोसेमंद और स्टाइलिश ऑप्शन चाहते हैं।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस :

Suzuki e-Access में 3.07 kWh की LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी दी गई है, जो अपनी सेफ्टी और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है। ये बैटरी न सिर्फ टिकाऊ है, बल्कि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉर्म करती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर की रेंज देगा, जो इसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी सड़कों पर लंबी दूरी के लिए बढ़िया होगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 71 किमी/घंटा है, जो इसे शहर की भीड़भाड़ से लेकर हाईवे की राइड तक के लिए उपयुक्त बनाती है। चाहे आप ऑफिस जा रहे हों या वीकेंड पर छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हों, ये स्कूटर आपको निराश नहीं करेगा।

चार्जिंग टाइम और राइडिंग मोड्स :

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जिंग और राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर दो चार्जिंग विकल्पों के साथ आता है, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। AC चार्जर से स्कूटर को फुल चार्ज होने में 6 घंटे 40 मिनट लगते हैं, जो रातभर चार्जिंग पसंद करने वालों के लिए उपयुक्त है। वहीं, DC फास्ट चार्जर 2 घंटे 12 मिनट में 0 से 100% चार्जिंग कर देता है, जो जल्दबाजी में काम आता है।

इसके अलावा Suzuki e-Access में चार राइडिंग मोड्स हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। Eco मोड बैटरी बचत और लंबी रेंज के लिए है। Ride A मोड पावर और रेंज का संतुलन प्रदान करता है। Ride B मोड अधिक पावर की जरूरत वाले यूजर्स के लिए है। साथ ही, Reverse मोड भीड़भाड़ वाले जगहों पर स्कूटर को आसानी से पीछे करने में मदद करता है। ये फीचर्स Suzuki e-Access को शहरी उपयोग और रोजमर्रा की सवारी के लिए स्मार्ट और प्रैक्टिकल बनाते हैं।

मॉडर्न और स्मार्ट फीचर्स :

इस स्कूटर का डिज़ाइन Access 125 से inspired है, इसमें कई उन्नत फीचर्स शामिल हैं, जो यूज़र्स के राइड को सुविधाजनक और प्रीमियम बनाते हैं। इसका 4.2-इंच का रंगीन TFT डिस्प्ले स्पष्ट और स्टाइलिश तरीके से स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड्स और अन्य जरूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाता है।

इसके साथ ही आपको इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे स्मार्टफोन को स्कूटर से जोड़ा जा सकता है। इससे कॉल्स, मैसेज और नोटिफिकेशंस डिस्प्ले पर दिखाई देते हैं, जिससे राइडिंग के दौरान फोन चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती। नेविगेशन अलर्ट्स फीचर रास्ता भूलने की चिंता को खत्म करता है, जो डिस्प्ले पर दिशा-निर्देश देकर यात्रा को आसान बनाता है।

राइड के दौरान फोन की बैटरी खत्म होने की चिंता को दूर करने के लिए USB चार्जर भी दिया गया है। इसके अलावा, Regenerative Braking तकनीक ब्रेक लगाने पर बैटरी को थोड़ा-थोड़ा चार्ज करती है, जिससे स्कूटर की रेंज बढ़ती है। Reverse Mode भीड़भाड़ वाली जगहों या पार्किंग में स्कूटर को पीछे करने को आसान बनाता है। कुल मिलाकर Suzuki e-Access के फीचर्स इसे एक आधुनिक EV के रूप में बेजोड़ बनाते हैं, जो यूजर्स की हर जरूरत को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

ALSO READ :Hero का पहला Hero eMaestro Electric Scooter जल्द होगा लॉंच, इसमें मिलेगा Reverse Mode और Cloud कनेक्टिविटी

डिज़ाइन और कंफर्ट :

इस स्कूटर का डिज़ाइन स्टाइलिश और प्रैक्टिकल दोनों ही दृष्टिकोण से आकर्षित है। यह स्कूटर न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि आरामदायक और यूज़र-फ्रेंडली भी है। Suzuki ने इसे भारतीय राइडिंग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है, जो शहर की भीड़भाड़ वाली गलियों से लेकर खुले हाइवे तक हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन देता है।

LED हेडलाइट और टेललाइट स्कूटर को मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ रात में बेहतर स्पष्ट दिखे ऐसा लाइट देता हैं। इसके 12-इंच Alloy व्हील्स न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि खराब रास्तों पर भी राइड को स्मूथ और स्थिर बनाते हैं। जो दिखने में भी स्टाइलिश है।

ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक दिये गये है, जो सुरक्षित और नियंत्रित ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है। 765 mm की सीट हाइट इसे छोटे कद के राइडर्स, महिलाओं और स्टूडेंट्स भी आसानी से बिना किसी परेशानी के चला सकते है।

स्कूटर का वजन मात्र 122 किलोग्राम है, जिससे इसे ट्रैफिक या पार्किंग में हैंडल करना बेहद आसान है। अंडर-सीट स्टोरेज में फुल साइज हेलमेट या अन्य जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।

कुल मिलाकर, Suzuki e-Access एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो भारतीय यूज़र्स की हर जरूरत जैसे स्टाइल, कंफर्ट, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी को बखूबी पूरा करता है।

कीमत और कॉम्पिटिशन :

Suzuki ने अभी तक e-Access की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.10 लाख से ₹1.20 लाख के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में ये स्कूटर Ola S1 Air, Ather Rizta, TVS iQube और Honda Activa Electric जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देगा।

Suzuki का ब्रांड वैल्यू और Access सीरीज़ की पॉपुलैरिटी को देखते हुए, ये स्कूटर उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है जो क्वालिटी, परफॉर्मेंस और किफायती कीमत का कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment