जैसे जैसे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का मार्केट तेज़ी से आगे बढ़ रहा है वो भी नई ट्यूक्नोलॉजी के साथ वैसे वैसे हर कंपनी ने अपने नये मॉडल्स लॉंच किए है। उनमे से एक Oben Electric ने भी अपना नया बाइक Oben Rorr EZ Electric Bike को मार्केट में लॉंच करने का फ़ैसला लिया है, जो 5 अगस्त 2025 को लॉंच होने जा रही है, और सितंबर 2025 तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। ये एक सस्ती हाई-स्पीड बाइक है जिसमे 3 वेरिएंट्स आते है जो ₹99,999 से शुरू हो जाते hai जो ₹1,29,000 तक जाते है। तो आइए जानते है इसके बारे में डिटेल जानकारी।
Oben Rorr EZ Electric Bike के तीन वेरिएंट्स और बैटरी :
Oben इलेक्ट्रिक अपने Rorr EZ के तीन वेरिएंट्स भारत में 5 अगस्त 2025 को लॉंच करने जा रही है। जो पहला 2.6kWh जो 45 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है, दूसरा 3.4kWh जो 1.30 मिनिट में 80% चार्ज हो जाती है और तीसरा 4.4kWh जो 2 घंटे में 80% चार्ज हो जाती है, बैटरी कैपेसिटी के साथ आती है। इस तीनों वेरिएंट्स में LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी मिलती है जो बहुत ही सुरक्षित मानी जाती है साथ ही गर्म के मौसम में भी ये अछा प्रदर्शन करती है और इसकी लाइफ भी ज़्यादा होती है।
ज़बरदस्त रेंज और परफॉरमेंस दमदार :
अगर इस बाइक के तीनों वेरिएंट्स के रेंज की बात करे तो Rorr EZ (2.6kWh) की रेंज 110 किमी तक, Rorr EZ (3.4kWh) की रेंज 140 किमी तक और Rorr EZ (4.4kWh) की रेंज 175 किमी तक जाती है। साथ ही इस बाइक में 5.9 kW का IPMSM मोटर दिया गया है जो अधिकतम 52 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह तीनों वेरिएंट्स 3.3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड की बात कड़े तो 95 किमी प्रति घंटा है। इस बाइक में तीन मोड्स भी दिये गये है ECO जो ज़्यादा रेंज के लिए, CITY बैलेंस राइड के लिए और Havoc जो फुल परफॉरमेंस के लिये।
ALSO READ : ₹1.11 लाख में मिल रहा है ऐसा स्कूटर? Kinetic DX EV Scooter की रेंज और फीचर्स उड़ा देंगे होश
डिज़ाइन और कम्फ़र्ट का मेल :
इस बाइक में डिज़ाइन के साथ मिलता है बेहतरीन कम्फ़र्ट जो आपकी राइड आरामदेह बनाता है। इसकी डिज़ाइन में मज़बूत ARX फ्रेम मिलता है वेट बैलेंस और राइड स्टेबिलिटी में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसका सस्पेंशन फ्रंट में 37 mm टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 7-स्टेप मोनोशॉक मिलता है। साथ ही इस बाइक की सिट हाईट 810mm की और 560mm की लंबी सिट मिलती है जिससे लंबी राइड भी आसान और आरामदेह हो जाता है।
स्मार्ट फ़ीचर्स के साथ सेफ्टी भी :
इस बाइक में काफ़ी स्मार्ट फ़ीचर्स दिये गये है साथ ही सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। इसमें मिलता है कलर डिस्प्ले जिसमे बैटरी की परसेंट %, स्पीड, रेंज आदि की जानकारी दिखती है। साथ ही इसमें Anti-theft & Vandalism Protection, Geo-fencing और Remote bike diagnostics & GPS ट्रैकिंग ऐप के ज़रिए संभव है। इसमें Unified Braking Assistance (UBA) जो बेहतर और सुरक्षित ब्रेकिंग का अनुभव देता है। और Driver Alert System (DAS) जो राइडर को महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए सतर्क करता है।
कलर्स के विकल्प और क़ीमत :
इस बाइक में तीन वेरिएंट्स के लिए Electro Amber (पीला-ऑरेंज), Surge Cyan (नीला), Lumina Green (हरा), Photon White (सफेद) मिलते है, लेकिन पहले वेरिएंट्स में सिर्फ़ ब्लैक कलर ही मिलता बाक़ी दोनों वेरिएंट्स में ये सभी कलर्स मौजूद है। अगर इन बाइक के तीनों वेरिएंट्स की क़ीमत जाने तो पहला वेरिएंट ₹99,999 में, दूसरा वेरिएंट ₹1,19,999 में और तीसरा वेरिएंट जो 1,29,999 में मिलता है।
वॉरेंटी भी मिलती है :
इस बाइक की बैटरी के लिए 5 साल/ 75,000 किमी की वॉरेंटी भी मिलती है साथ ही मोटर और कण्ट्रोलर के लिए 3 साल की वॉरेंटी मिलती है। आप इसे देशभर के 300+ सर्विस पार्टनर में से किसी भी सेंटर पर जा सकते है।
निष्कर्ष :
यदि आप एक सस्ती, पावरफुल, हाई-स्पीड और स्मार्ट EV बाइक की तलाश में हैं, तो Oben Rorr EZ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसकी यूनिक LFP बैटरी, आकर्षक डिजाइन, मजबूत परफॉर्मेंस और कम कीमत इसे EV मार्केट में एक नया ट्रेंड सेटर बना रही है। तो जल्द लॉंच हो रही इस बाइक को क्या आप ख़रीदना चाहेंगे।