Volvo ने अपनी लोकप्रिय SUV, XC60 का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। New Volvo XC60 Facelift 2025 को ₹71.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ पेश किया गया है। यह केवल Ultra ट्रिम में उपलब्ध है और पिछले मॉडल से ₹1.15 लाख महंगी है। यह SUV स्टाइलिश के साथ टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में भी शानदार है। आइए जानते हैं इसकी सभी तरह की खूबिया एकदम संक्षिप्त में।
New Volvo XC60 Facelift 2025 का नया लुक :
नई Volvo XC60 का डिज़ाइन और भी प्रीमियम हो गया है, जो आपको आकर्षित तो ज़रूर करेगा। इसका फ्रंट ग्रिल XC90 से प्रेरित है, जो इसे शानदार और एक आकर्षित लुक देता है। इसके 19-इंच के नए अलॉय व्हील्स और डार्क टिंटेड टेललैंप्स इसे और आकर्षक बनाते हैं। साथ ही, नया Forest Lake पेंट ऑप्शन इसे और भी स्टाइलिश बनाता है जो दिखने में काफ़ी बढ़िया है। इसमें किए गये सभी बदलाव XC60 को सड़क पर सबसे अलग दिखाते हैं।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी इसे बनाते है सबसे अलग :
इस नये Volvo XC60 का इंटीरियर लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल है। इंटीरियर में इसमें 11.2-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर पर चलता है। इसका टच काफ़ी फ़ास्ट और स्मूथ है एकदम झक्कास। Google Maps, Assistant और Play Store जैसे फीचर्स आपको स्मार्टफोन जैसा अनुभव देते हैं। साथ ही इसमें 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, Nappa लेदर सीट्स, मसाजिंग फ्रंट सीट्स, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम इसे और भी ज़बरदस्त और खास बनाते हैं।
इंजन, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस :
XC60 Facelift में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह 250 hp पावर और 360 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको मिलते है 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम) इसे हर तरह की सड़क पर शानदार ड्राइविंग का अनुभव देता है।
ALSO READ : KIA Carens Clavis 2025 News: फैमिली कार में लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का नया धमाका
सेफ्टी और ADAS फीचर्स :
Volvo की सेफ्टी ऐसी है कि इसमें कोई समझौता किया ही नहीं जा सकता। नये Volvo XC60 में Level 2 ADAS फीचर्स जैसे Adaptive Cruise Control, Lane Assist, Blind Spot Monitoring, Cross Traffic Alert और Auto Emergency Braking हैं। साथ ही, सात एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा स्टैंडर्ड हैं। ये फीचर्स इसे सबसे सुरक्षित SUVs में से एक बनाते हैं।
मार्केट में मुकाबला किसके साथ :
नये XC60 का मुकाबला सीधे Mercedes-Benz GLC, BMW X3 और Audi Q5 से है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी और लग्ज़री चाहने वालों के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं। Volvo ने इस SUV को कॉम्पिटिटिव बनाया है, जो इसे बाजार में मजबूत स्थिति देता है।
भारत में इसकी क़ीमत :
नई Volvo XC60 Facelift 2025 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹71.90 लाख है। यह केवल Ultra ट्रिम में उपलब्ध है और पिछले मॉडल की तुलना में इसकी कीमत ₹1.15 लाख अधिक है। XC60 Facelift भारत में 1 अगस्त 2025 को लॉंच हो गई है। इसका इंजन याने इसका भरोसा।
ग्लोबल अपडेट्स क्या कहते है :
ग्लोबल अपडेट्स के अनुसार 2026 मॉडल में डार्कर टेललैंप्स, बेहतर इन्फोटेनमेंट और कैबिन इंसुलेशन जैसे अपडेट्स होंगे। अमेरिका और यूरोप में T8 प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट (455 hp, 35 मील इलेक्ट्रिक रेंज) उपलब्ध है, लेकिन भारत में फिलहाल केवल B5 माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन मिलेगा। तो यह तो अच्छी खबर है।
निष्कर्ष :
Volvo XC60 Facelift 2025 स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का शानदार पैकेज है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो प्रीमियम और स्मार्ट SUV चाहते हैं। Volvo इस SUV के साथ भारतीय लग्ज़री मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत कर रही है। और इसकी सीधी टक्कर Mercedes-Benz GLC, BMW X3 और Audi Q5 से है, जोकि एक लक्ज़री स्टाइल और लुक सेग्मेंट्स है। तो लेना तो बिल्कुल बनता है।