New KTM 390 Duke 2025 एबोनी ब्लैक कलर और क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ लॉंच

New KTM 390 Duke 2025 Cruise Control: केटीएम 390 ड्यूक 2025 कुछ नये अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च हो चुकी है, और यह बाइक स्पीड का तूफान लाने को तैयार है | यह स्ट्रीटफाइटर बाइक नई तकनीक, स्टाइलिश लुक जिसे देखते ही पागल हो जाओगे, और ज़बरदस्त परफॉर्मेंस का मिश्रण है | नए रंग, क्रूज़ कंट्रोल, और ढेर सारे हाई-टेक फीचर्स के साथ, यह बाइक युवाओं का दिल जीत लेगी | चलो तो देखते है इस बाइक सारे फ़ीचर्स और 2025 के नये अपडेट्स |

New KTM 390 Duke 2025 का नया लूक :

KTM के 390 ड्यूक का 2025 वाला नया लूक आपकी धड़कने बढ़ा सकता है | 2025 का नया मॉडल एबोनी ब्लैक में ड्यूक ने पेश किया है जो सबसे धाँसू लूक देता है | ग्रे सब-फ्रेम और ऑरेंज मेन फ्रेम के साथ मैट ग्रे फिनिश बाइक को स्टाइलिश लूक देता है, यह रंग इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और अटलांटिक ब्लू के साथ उपलब्ध है और टैंक पर ‘390’ और ‘ड्यूक’ ग्राफिक्स स्टाइल को दोगुना करते हैं | बाइक की एलईडी हेडलैंप और डीआरएल रात को दिन बनाते हैं साथ ही बाइक का नया फ्यूल टैंक बड़ा और मस्कुलर है | स्प्लिट सीट राइडर और पीछे बैठने वाले को कंफर्ट देती है |

KTM 390 Duke 2025 का इंजन और परफ़ॉर्मेंस :


इस बाइक का इंजन 398.63 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन, लिक्विड-कूल्ड और DOHC के साथ आता है और यह 46 PS पावर और 39 एनएम टॉर्क प्रदान करता है जो 8500 आरपीएम पर फुल पावर और 6500 आरपीएम पर टॉर्क देता है | 6-स्पीड गियरबॉक्स स्मूथ है और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर गियर बदलना आसान बनाता है | नया बड़ा एयरबॉक्स 5000 आरपीएम से 80% पावर देता है और अंडरबेली एग्जॉस्ट सेंटर ऑफ मास को बेहतर बैलेंस करता है। यह बाइक रेसिंग के लिए एकदम परफ़ेक्ट बाइक है जो युवाओं को आकर्षित कर सकती है |

क्रूज कंट्रोल और क्रॉल के साथ अपडेट :

new ktm 390 duke 2025
KTM 390 Duke With Cruise Control


नई बाइक KTM 390 ड्यूक 2025 क्रूज़ कंट्रोल के साथ लॉंच हुई है और यह फीचर 400 सीसी से कम की बाइक में पहली बार देखने को मिल रहा है जिससे हाईवे पर लंबी राइड करना अब आसान हो गया है | बाइक पर बाएँ हैंडलबार पर नया स्विचगियर है और क्रूज़ बटन और प्लस-माइनस टॉगल से स्पीड सेट कर सकते है | अब बस ब्रेक दबाओ, और क्रूज़ बंद | क्रॉल फीचर ट्रैफिक में मदद करता है, कम आरपीएम पर बाइक धीरे-धीरे चलती है, यह फीचर 390 एडवेंचर से लिया गया है और अब राइडिंग और भी मज़ेदार और आरामदायक हो जाती है |

390 Duke 2025 में टेक्नोलॉजी की भरमार :


नये 390 ड्यूक 2025 में 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसमे ब्लुटूथ कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और एसएमएस अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के स्मार्ट फ़ीचर्स मिलते है और लॉन्च कंट्रोल तेज़ स्टार्ट देता है | ट्रैक मोड में रेव काउंटर बड़ा और स्पीड छोटा दिखता है और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग एबीएस सेफ्टी बढ़ाते हैं | सुपरमोटो एबीएस रियर व्हील स्लाइड्स को कंट्रोल करता है | इस बाइक में सेल्फ-कैंसिलिंग इंडिकेटर्स और स्पीड लिमिटर भी हैं जो एक अलग स्मार्ट एक्सपीरिएंस देता है |

390 ड्यूक की ब्रेकिंग और सस्पेंशन :


केटीएम की 390 ड्यूक का चेसिस नया स्टील ट्रेलिस फ्रेम और प्रेशर डाई-कास्ट एल्यूमीनियम सब-फ्रेम है | बाइक के फ्रंट में 43 mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स हैं और रियर में मोनोशॉक और दोनों एडजस्टेबल हैं, इस बाइक का नया कर्व्ड स्विंगआर्म हैंडलिंग को और भी बेहतर बनाता है जिससे बाइक चलाने में और भी कन्फ़र्ट महसूस होता है | अगर इस बाइक की ब्रेकिंग की बात करे तो इसमें 320 mm फ्रंट डिस्क और 240 mm रियर डिस्क देखने को मिलता हैं और लाइटवेट एलॉय व्हील्स जो परफ़ेक्ट कॉर्नरिंग के लिये बेस्ट है |

KTM 390 Duke 2025 seat height और राइडिंग :


ड्यूक 390 बाइक की सीट की ऊँचाई 800 mm है, और आप इसे 820 mm तक बढ़ा भी सकते हो | इस बाइक में 15-लीटर फ्यूल टैंक लंबी राइड्स के लिए काफी है और इसका माइलेज 28-30 किमी/लीटर है | इस बाइक का नया लंबा व्हीलबेस स्थिरता देता है, सिटी हो या हाईवे, यह बाइक हर जगह फिट है, अगर राइडिंग मोड्स की बात करे तो यह बाइक स्ट्रीट, रेन, और ट्रैक हर हालत में साथ देते हैं |

KTM 390 Duke 2025 cruise control price (क़ीमत और वैल्यू) :


केटीएम की 390 ड्यूक 2025 की ex-showroom कीमत 2.95 लाख रुपये है, फरवरी 2025 में 18,000 रुपये की कटौती हुई थी | नई दिल्ली में इस बाइक की on-road price कीमत 3.49 लाख रुपये है और यह बाइक केटीएम डीलरशिप्स पर उपलब्ध है साथ ही ऑनलाइन बुकिंग पर 3000 रुपये तक के अमेज़न वाउचर मिल सकते हैं | अगर इसके लेटेस्ट फ़ीचर देखे तो यह बाइक वैल्यू फॉर मनी है |

KTM 390 Duke 2025 के टक्कर में कौन?


इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, ट्रायम्फ स्पीड 400, रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450, यामाहा एमटी-03, और बीएमडब्ल्यू जी 310 आर से है | लेकिन कीमत और फीचर्स में 390 ड्यूक सबसे आगे है | यह अप्रिलिया ट्यूनो 457 से 1 लाख रुपये सस्ती है, मिडिलवेट सेगमेंट में यह बेस्ट है |

निष्कर्ष :


केटीएम 390 ड्यूक 2025 स्पीड, स्टाइल, और टेक्नोलॉजी का धमाका है, इसमें दिये क्रूज़ कंट्रोल और क्रॉल फीचर इसे यूनिक बनाते हैं | नया एबोनी ब्लैक रंग और हाई-टेक फीचर्स राइडर्स को दीवाना बनाने के लिये काफ़ी है | अगर तुम्हें रेसिंग का जुनून है, तो यह बाइक तुम्हारी है और अगर यह आर्टिकल तुम्हें पसंद आया है तो ज़रूर शेयर करो |

ALSO READ : भारत में हुई First E-Cluch Bike Launch 2025: जानिये HONDA CB650R और CBR650R की क़ीमत और फ़ीचर्स


Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment