1 लाख से भी कम क़ीमत में New Bajaj Platina 110 FI में मिलेगा ज़्यादा का माईलेज, जानिये फ़ीचर्स

New Bajaj Platina 110 FI: बजाज कम्पनी ने एक बार फिर कम क़ीमत में ज़्यादा का माईलेज वाली बाइक लॉंच करके मार्केट में बड़ा धमाका किया है | 9 मई 2025 को Platina 110 FI बाइक को एक नये अवतार के साथ भारत मार्केट में लॉंच कर दिया गया है | यह बाइक पुराने प्लेटिना से काफ़ी ज़्यादा अपडेट होकर आयी है, इसका माईलेज, कम क़ीमत और चलाने में एकदम आरामदेह है, जो एक परफ़ेक्ट कम्बिनेशन है |

New Bajaj Platina 110 FI का दमदार इंजन और परफ़ॉर्मेंस :

प्लेटिना अब पहले से ज़्यादा दमदार इंजन और परफ़ॉर्मन्स के साथ लॉंच हो गई है, बजाज प्लेटिना 110 FI में 115.45cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, यह 8.6 PS की दमदार पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिये गये है जो स्मूथ और रिस्पांसिव है, इस बाइक का इंजन अब OBD-2B नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड किया गया है साथ ही इसमें FI याने फ़्यूल इंजेक्शन की टेक्नोलॉजी मिलती है जो ज़्यादा पावर और पेट्रोल की बचत करता है |

Bajaj Platina 110 FI माईलेज का बाप :

इस बाइक की माईलेज की बात नहीं होगी तो कहानी अधूरी रह जायेगी, यह बाइक लगभग 70 KMPL का एक शानदार माईलेज देती है यह आपके चलाने वालों पर भी निर्भर करता है की राइडर्स कहा चलाता है या कैसा चलाता है लेकिन इसकी टॉप स्पीड की बात करे तो 90 KMPL तक जाती है जो एक कम्यूटर बाइक में अच्छा माना जाता है | यह बाइक कही भी चलाओ कैसी भी रोड पर परफ़ेक्ट है |

Bajaj Platina 110 FI स्टाइल के साथ स्मार्ट भी :

2025 में लॉंच हुई Platina 110 FI का स्टाइल अब और भी स्टाइलिश हो गया है, इसमें NXT वेरिएंट भी मिलता है जो स्पोर्टी हेडलैंप, क्रोम बेजल और नये ग्राफ़िक्स के साथ आती है | इस दोनों वेरिएंट में तीन कलर के विकल्प मिलते है जो रेड ब्लैक, सिल्वर ब्लैक और येलो ब्लैक कलर में उपलब्ध है |

Platina 110 FI की आरामदायक सिटिंग :

वैसे तो platina हमेशा आराम के लिये जानी जाती है | और 2025 में में इस बाइक में क्विल्टेड स्टाइल लंबी सीट मिलता है, जो राइडर और पीछे बैठने वाले के लिये आरामदेह हो जाता है और कमाल का कन्फ़र्ट भी देता है | आपकी लंबी दूरी की राइडिंग भी अब आरामदायक होगी क्यूकी इस बाइक में चौड़े फुटरेस्ट, हैंड गार्ड और सॉफ़्ट सस्पेंशन दिया गया है जिससे ख़राब रास्ते पर भी बाइक स्मूथ चलेगी और आपका सफ़र मज़ेदार होनेवाला है |

Platina 110 FI 2025 है ब्रेकिंग और सेफ़्टी में नंबर वन :

इस बाइक में दोनों तरफ़ आगे और पीछे में ड्रम ब्रेक मिलते है साथ ही CBS TECHNOLOGY जिससे ब्रेक लगाने पर दोनों टायर पर बैलेंस बना रहता है | और इसके वजह से राइडर्स को एक सेफ़्टी मिलती है साथ ही बेहतर कंट्रोल भी जिससे राइडर्स सेफ़ महसूस करता है |

Bajaj Platina 110 FI 2025 के फ़ीचर्स :

इस बाइक के फ़ीचर्स की बात करे तो इस बाइक के दमदार फ़ीचर्स आपके होश उड़ा देंगे जो 1 लाख से कम क़ीमत में ज़्यादा माईलेज के साथ मिलते है | इस बाइक के फ़ीचर्स में एक बड़ा पेट्रोल टैंक मिलता है जो 11 लिटर का है, सीट की हाईट 807 mm, DRL और पास लाइट, एनालॉग वाला स्पीडोमीटर और ऑडोमीटर, सेल्फ़ स्टार्ट और क्लॉक भी मिलती है जो आपका टाईम बता सके साथ ही बाइक पर बैठने वालों के लिये फुटरेस्ट मिलते है |

Bajaj Platina 110 FI 2025 Price क़ीमत :

इस बाइक में आपको दो वेरिएंट मिलते है जो एक Platina 110 Drum जिसकी क़ीमत 71,558 रुपये है और दूसरा वेरिएंट Platina 110 NXT की क़ीमत 74,214 रुपये है जो काफ़ी कम है, इतने बजट वालों के लोगों के लिये ये बाइक्स सबसे बढ़िया विकल्प हो सकती है |

Bajaj Platina 110 FI किसके लिये है बेहतर :

यह बाइक जो कम बजट में ज़्यादा का माईलेज मिलता है वो रोज़ाना अप-डाउन करने वालों के लिये एक बेहतर विकल्प हो सकता है, साथ ही कम पेट्रोल में ज़्यादा चलाने वाले राइडर्स के लिये भी, जिनको चाहिये स्टाइल के साथ कम बजट वाली बाइक उनके लिये सबसे बेहतर बाइक है | यह बाइक स्टूडेंट्स के लिये भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिससे स्टूडेंट्स के कॉलेज से लेकर सभी ट्यूशंस को अटेंड्स कर सके |

ALSO READ : New KTM 390 Duke 2025 एबोनी ब्लैक कलर और क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ लॉंच

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment