Honda Shine 100 DX: ₹72,000 में दमदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉरमेंस वाली नई बाइक लॉन्च

Honda Shine 100 DX का अनावरण भारत में 23 जुलाई 2025 को किया गया है, और इस बाइक की बुकिंग 1 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी। इस बाइक के बारे में बात करे तो यह बाइक हर घर में है, चाहे वो मिडल क्लास परिवार हो या हाई लेवल सभी को यह बाइक बिलकुल पसंद आती है।अब यह बाइक नये वर्जन में मार्केट में उतारी गई है, वो भी का बजट में, तो जानिए इस लेख में क्या ख़ास है इस नये वेरिएंट में जो आपको पसंद आ सकता है।

Honda Shine 100 DX का लुक और डिजाइन :

Shine 100 DX की बात करे तो यह तो भरोसेमंद की केटेगरी में आती है, लेकिन इसका अभी का लुक साथ ही डिज़ाइन शानदार है, इसमें मिलती है क्रोम गार्निश वाली हेडलैंप, क्रोम मफलर कवर साथ ही ब्लैक फिनिश इंजन और grab rail इसीलिए ये है बिलकुल कम्यूटर बाइक है। भाई इसका पेट्रोल टैंक भी 10 लीटर का है, लेकिन है बड़ा स्टाइलिश।अगर रंगों की बात कि जाये तो Pearl Igneous Black, Imperial Red Metallic, Athletic Blue Metallic, और Geny Gray Metallic के रूप में आपको देखने मिलेगी।

फ़ीचर्स के साथ कम्फ़र्ट भी :

इस बाइक में आपको मिलेगा फ़ीचर्स के साथ कम्फ़र्ट भी लेकिन ऐसा क्या है इस बाइक में जो कुछ अलग है, तो इस बाइक में जो की बजट मे भी आती है इसमें fully digital LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमे generateरियल time mileage भी दिखता है जो आपके लिये बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।साथ ही कब सर्विस करनी चाहिए बाइक को इसका इंडिकेटर भी दिखता है।

इसका सबसे बड़ा फ़ीचर्स ये है कि, जब भी आप इसका साइड स्टैंड लगाते हो तो बाइक का पावर कट हो जाता है, यह सेफ्टी के लिहाज़ से बहुत ही बढ़िया फीचर केवल DX के वेरिएंट में दिया गया है।

इंजन की ताक़त के साथ परफॉरमेंस भी :

इस बाइक के इंजन की बात करे तो बिलकुल शानदार के साथ दमदार भी है, इसका इंजन 98.98 cc, single-cylinder, air-cooled, fuel-injected (PGM‑FI), OBD2B‑ compliant के साथ आता है। जो 7.28bhp @ 7,500 rpm के पावर के साथ 8.04 Nm 5,000 आरपीएम जनरेट करता है। जिसमे आपको मिलते है 4 स्पीड गियरबॉक्स जो सिंपल हैंडल्ड बाइक है।

ALSO READ : New KTM 390 Duke 2025 एबोनी ब्लैक कलर और क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ लॉंच

सस्पेंशन के साथ ब्रेकिंग भी जानदार :

इसका सस्पेंशन का बात करे तो आगे याने फ्रंट में Teliscopic fork और पीछे याने रियर की बात करे तो 5‑step preload adjustable twin shocks मिलते है याने भारतीय सड़क पर एडजस्ट हो जाते है, तो काफ़ी बेहतर मिलते है। अगर ब्रेकिंग की बात करे तो बाइक के आगे और पीछे drum ब्रेक्स ही मिलते है, जो फ्रंट में 130 MM और रियर में 110 MM के होते है, साथ ही इसमें Combined Braking System (CBS) भी मिलता है जो बेहतर नियंत्रण के काम आता है।

क्या होगी क़ीमत जानकार हैरान हो क्या :

इस बाइक की क़ीमत का अनुमान ही लगाया जा सकता है, इसकी एक्स – शोरूम क़ीमत लग़बग़ 70,000 रू. से 72,000 रू. तक तो चला ही जाएगा, क्यूकी यह मॉडल शाइन 100 बेस मॉडल के मुक़ाबले थोड़ा अधिक प्रीमियम फ़ीचर्स के साथ आता है। जैसे बेहतर ग्राफ़िक्स, डिजिटल LCD क्लस्टर साथ ही क्रोम एक्सेंट्स तो बनता है।

माइलेज और Conclusion :

Honda Shine 100 DX विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो सस्ता नहीं केवल fuel-efficient, low-maintenance, और बनावटी फीचर्स (जैसे LCD क्लस्टर, engine cut-off, alloy wheels) चाहने वाले commuters हैं। रीयल‑वर्ल्ड में यह 65–76 km/l तक mileage देने में सक्षम है, और इसकी प्राइसिंग लगभग ₹70,000–72,000 (ex‑showroom) अनुमानित है। लेकिन फिर भी आपको कोई समस्या है तो बिलकुल बेझिजक होंडा शाइन 100 को चलाने वालों को ज़रूर पूछ लेना की भाई कैसा है तेरा बाइक, इसमें नया कुछ लाना माँगता है क्या।

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment