Hero eMaestro Electric Scooter: Hero MotoCorp, भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी है जो पहली बार अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में कदम रखने जा रही है याने अब यह स्कूटर बहुत से Electric Scooter को तगड़ा टक्कर देने वाली है क्यूकी Hero का भरोसा ही लोगो को आकर्षित करता है। उनका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero eMaestro जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह स्कूटर Maestro Edge 125 के पेट्रोल वर्जन से प्रेरित है, लेकिन इलेक्ट्रिक तकनीक और नए फीचर्स के साथ यह स्कूटर आपको देखने को मिल सकता है।
इसे पहली बार कब दिखा?
क्या आप जानते भी है की, इस स्कूटर को पहले कब दिखाया गया था। तो आपको बता दु की, Hero ने eMaestro को 2020 में Hero World इवेंट में एक प्रोटोटाइप के रूप में दिखाया था। तब से इसके लॉन्च की चर्चा चल रही है। लेकिन अब खबर है कि यह स्कूटर अगस्त 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकता है।
Hero eMaestro Electric Scooter का डिज़ाइन :
अगर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिज़ाइन के बात करे तो, Hero eMaestro का लुक Maestro Edge से मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर वाला मॉडर्न और स्टाइलिश टच देखने को मिलेगा। यह स्कूटर स्टाइलिश LED हेडलाइट, आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स और एक डिजिटल डिस्प्ले के साथ आएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा। इसके अलावा, इसमें keyless ignition और reverse mode जैसे स्मार्ट फीचर्स भी होंगे, जो राइडिंग को और आसान बनाएंगे। साथ ही, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा इसे और भी यूजर friendly बनाएगी।
बैटरी और परफॉर्मेंस होगी दमदार :
Hero कंपनी ने अभी बैटरी और मोटर की पूरी डिटेल्स नहीं दी हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें lithium-ion बैटरी और एक दमदार इलेक्ट्रिक मोटर होगी। कुछ का कहना है कि इस स्कूटर की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 80 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि कुछ का दावा है कि रेंज 150-200 किलोमीटर तक हो सकती है, चलो ये तो अनुमानित है। इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 7 घंटे लग सकते हैं।
ALSO READ : TVS Jupiter CNG Scooter दुनिया का पहला फैक्ट्री-फिटेड CNG स्कूटर, 1 KG में 84 Km की रेंज
खास फीचर्स के साथ होगी लॉंच :
Hero eMaestro में कई शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे खास बना सकते है। इसमें दिया गया फुल LED लाइट्स, जो बेहतर रोशनी और स्टाइलिश लुक देंगी। साथ ही एक डिजिटल डिस्प्ले होगा, जो राइडिंग की सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से दिखाएगा। इसमें आपको मिलेगा रिवर्स असिस्ट मोड की मदद से स्कूटर को पीछे करना आसान होगा जिससे महिलाओं के लिए स्कूटर को पीछे लेना आसान होगा।
इस स्कूटर के स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर इसे और स्मार्ट बनाएंगे। इतना ही नहीं, OTA अपडेट्स की संभावना भी है, यानी स्कूटर को समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिल सकते हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक्स होंगे, और सस्पेंशन में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर मोनोशॉक मिलेगा, जो राइड को आरामदायक बनाएगा।
कीमत और उपलब्धता :
eMaestro की कीमत करीब 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है, यह अनुमान लगाया जा रहा है। ख़बरों के अनुसार कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बाजार की खबरों के मुताबिक, यह अगस्त 2025 तक लॉन्च हो सकता है। जो एक अच्छी खबर है।
टक्कर में कौन होगा?
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला TVS iQube, Ather 450S, Ola S1 Air और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से हो सकता है। Hero का मजबूत ब्रांड और देशभर में फैला डीलर नेटवर्क इसकी कामयाबी में बड़ा रोल निभा सकता है। साथ Hero का भरोसा ही इसको सफलता की और ले जा सकता है।
निष्कर्ष :
Hero eMaestro उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प होगा जो एक भरोसेमंद, फीचर से भरपूर और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। जैसे ही Hero इसकी लॉन्च डेट, बुकिंग और फीचर्स की पुष्टि करेगा, हम आपको तुरंत अपडेट देंगे।