TVS iQube Electric Scooter Mileage: जानिए कितनी है इसकी असली रेंज

TVS iQube Electric Scooter Mileage की बात करे तो वो तो हम इस लेख में बता ही देंगे लेकिन कभी ये सोचा है कि, आज की तारीख़ में भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है और हर कंपनी भी अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स नये फ़ीचर्स और रेंज के साथ मार्केट में लॉंच कर रही है। ऐसे में TVS की iQube Electric Scooter ने भारत में अपनी मज़बूत पकड़ बनाई है, ऐसे में लोग अकसर यह सवाल पूछते है की, क्या है इस स्कूटर की माइलेज और रेंज? तो आइए इसके बारे में डिटेल से जानते है।

100+ किमी की रेंज का दावा करती है कंपनी :

TVS कंपनी ये दावा करती है की, iQube Electric Scooter सिंगल चार्ज में ही 100 से 140 किलोमीटर तक चल सकता है। ख़ासतौर पर इसका iQube ST वेरिएंट को ज़्यादा पावर वाली बैटरी में लॉंच किया है, जिससे यह वेरिएंट लंबी दूरी बड़ी आसानी से तय कर लेता है। वैसे इसमें तीन वेरिएंट्स दिये गये है जो हम आगे डिटेल में पढ़ने वाले है।

TVS iQube Electric Scooter वेरिएंट्स और कलर्स :

आपको बता दु की, ये स्कूटर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसमे iQube base वेरिएंट्स, iQube S वेरिएंट्स और iQube ST वेरिएंट्स है। बेस वेरिएंट में आपको 2.2 kWh और 3.4 kWh बैटरी विकल्प मिलते है,जिसमे आपको 2.2 kWh में वालनट ब्राउन, पर्ल वाइट कलर्स और 3.4 kWh में आपको टाइटैनियम ग्रे ग्लॉसी, पर्ल वाइट और शाइनिंग रेड कलर्स विकल्प मिलते है।

iQube S वेरिएंट में आपको 3.4 kWh बैटरी मिलती है,जिसमे आपको 3.4 kWh में आपको मरक्यूरी ग्रे ग्लॉसी, मिंट ब्लू, कॉपर ब्रोंज ग्लॉसी और ल्यूसीड येलो कलर्स विकल्प मिलते है। ज़्यादा कलर्स जो राइडर्स चाहते है उनके लिये है ख़ास।

iQube ST वेरिएंट में आपको 3.4 kWh और 5.1 kWh बैटरी विकल्प मिलते है,जिसमे आपको दोनों बैटरी विकल्प में स्टारलाइट ब्लू ग्लॉसी, कोरल सैंड ग्लॉसी, टाइटैनियम ग्रे MATTE और कॉपर ब्रोंज Matte कलर्स विकल्प मिलते है।

TVS iQube Electric Scooter Mileage रियल लाइफ :

वैसे तो माइलेज तो निर्भर करता है कि आप स्कूटर को कहा चलाते है याने कि, ऐप शहर में चलाते है या हाईवे पर लेकिन रिपोर्ट्स और यूज़र्स की माने तो शहर में इसको चलाने पर इस स्कूटर का माइलेज 90-100 किलोमीटर के बीच देखने को मिला है। साथ ही अगर हाईवे पर लगातार हाई स्पीड में चलाने पर रेंज कम होकर 75-85 किलोमीटर रह जाती है। ये यूज़र्स और रिपोर्ट्स कहता है।

बैटरी और चार्जिंग की जानकारी :

इसमें 3.4 kWh से लेकर 5.1 kWh बैटरी तक की बैटरी नॉर्मल चार्जर से 4-5 घंटे में चार्ज हो जाती है। जब कि फ़ास्ट चार्जिंग से लगभग 2 घंटे में 80% तक चार्जिंग हो जाती है। बैटरी का परफॉरमेंस का सीधा असर माइलेज पर ही पड़ता है, इसीलिए सही चार्जिंग और स्मूथ ड्राइविंग से आपकी स्कूटर की रेंज और बधाई जा सकती है।

ALSO READ : Tata Electric Scooter Price In India: जाने लॉंच की सच्चाई, फ़ीचर्स और अनुमानित क़ीमत

TVS iQube Electric Scooter का सीधा मुक़ाबला किससे :

TVS iQube Electric Scooter का सीधा मुक़ाबला Ola S1 Air और Bajaj Chetak EV जैसे स्कूटर से होगा क्यूकी माना जा रहा है कि iQube Electric Scooter का माइलेज इन दो स्कूटर्स के मुक़ाबले ज़्यादा स्थिर है। ख़ासकर उनके लिए भरोसेमंद स्कूटर हो सकती है जो रोज़ाना कॉलेज और ऑफिस के लिए जाते है।


Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment