₹1 लाख से कम क़ीमत में Hero Glamour X 125 लॉंच, पहली बार 125cc बाइक में आया क्रूज कंट्रोल

Hero Glamour X 125: आख़िर Hero MotoCorp ने सबसे बड़ा धमाका कर ही डाला, जो फ़ीचर पहले बड़े बाइक्स में देखने को मिलता था वो अब 125cc सेगमेंट में भी देखने को मिल रहा है। ये सच है की Hero ने अपनी नयी Glamour X 125 को क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ भारत में लॉंच कर दिया है। जो अब कॉमन राइडर्स के लिए ये सबसे बड़ी ख़ुश खबर है। तो आइए जानते है इस बाइक के सभी फ़ीचर्स, वेरिएंट्स, इंजन और क़ीमत क्या होनेवाली है।

Hero Glamour X 125 के ख़ास फ़ीचर्स :

फ़ीचर्स की बात करे तो ऐसा पहली बार हुआ है कि, 125cc सेगमेंट में आपको इस बाइक में क्रूज कंट्रोल का फीचर देखने को मिल रहा है जिससे आपको लंबी राइड में आसान हैंडलिंग का अनुभव मिलता है जिससे आपके हाथों को थकान महसूस नहीं होगी। साथ इसमें राइड बाय वायर थ्रोटल के साथ तीन राइडिंग मोड्स भी मिलते है जो Eco, Road और Power के साथ आते है। इसमें फुल LCD डिस्प्ले भी दिया गया है जिसमे ब्लुटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

इस बाइक में LED हेडलाइट, DRL और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसी टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो बाइक को और भी प्रीमियम बनाते है। पैनिक ब्रेक अलर्ट का काम ये है कि आपने अचानक ब्रेक लगाया और आपके पीछे जो आ रहा है उसे डायरेक्ट चेतावनी मिल जाती है। जिससे बाइक और भी ख़ास फ़ीचर्स के साथ लॉंच हुई है ये दर्शाता है।

Hero Glamour X 125 का इंजन और डिज़ाइन :

इस बाइक की इंजन कि बात करे तो इसमें दिया गया है 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन, जिसकी पावर 11.4 bhp और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी डिज़ाइन एकदम नयी है जिसमे LED हेडलैंप, बड़ा विंडस्क्रीन और स्पोर्टी बॉडी पैनल भी दिये गये है।

Hero Glamour X 125 की क़ीमत और वेरिएंट्स :

इस बाइक में वेरिएंट्स दिये गये है जिसमे पहला ड्रम ब्रेक वेरिएंट है जिसकी एक्स-शोरूम क़ीमत ₹89,999 /- में देखने को मिलेगी साथ ही इस बाइक का दूसरा डिस्क ब्रेक वेरिएंट है जिसकी एक्स-शोरूम क़ीमत ₹99,999 /- रखी गई है, जो काफ़ी किफ़ायती है जिससे कॉमन राइडर्स को कम क़ीमत में क्रूज कंट्रोल वाला फीचर मिलने वाला है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है जल्द ही डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

Hero Glamour X 125 की किससे होगी टक्कर :

जैसे की आपको पता ही होगा की, 125cc सेगमेंट भारत में तेज़ी से बढ़ रहा है और लोग पसंद भी कर रहे है, अगर Glamour X 125 के टक्कर किससे हो सकती है ये सवाल आये तो आपको बता दु इस बाइक की सीधी टक्कर TVS Raider से होगी। टेक्नोलॉजी और फ़ीचर्स के मामले में ये बाइक्स गेम चेंजर साबित हो सकती है।

ALSO READ :

Tata Electric Scooter Price In India: जाने लॉंच की सच्चाई, फ़ीचर्स और अनुमानित क़ीमत

Hero का पहला Hero eMaestro Electric Scooter जल्द होगा लॉंच, इसमें मिलेगा Reverse Mode और Cloud कनेक्टिविटी

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment