Force Traveller 3700 एक ऐसा चार पहिया वाला वाहन है जिसमे अब आप पूरे परिवार को ट्रिप पर ले जा सकते है। चाहे आपके परिवार में 10 लोग है या आप जॉइंट परिवार में रहते है और आपको ट्रिप पर जाना है तो यह वहाँ आपके लिये एक सुरक्षित और आरामदेह राइड प्रदान करता है। साथ यह वाहन पैसेंजर्स और कार्गो के लिये एक भरोसेमंद साथी भी है। जिसे टूर्स और ट्रैवेल्स वालों के लिए भी एक शानदार वाहन है। इसमें आपको मिलते है अलग अलग वारिएंट्स जो डीजल और CNG में भी उपलब्ध है। जानते है इसके फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में।
Force Traveller 3700 के सेफ़्टी फ़ीचर्स :
इस फ़ोर्स ट्रैवलर के फ़ीचर्स की बात करे तो इसमें कई सेफ़्टी फ़ीचर्स दिये गये है जो लंबी राइड के लिए सबसे बेहतर है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फ़ोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), साथ ही फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें मैकेनिकल पार्किंग ब्रेक, हाइड्रॉलिक डुअल-सर्किट ब्रेकिंग और सेमी-एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग + हाइड्रॉलिक टेलिस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर्स भी दिया गया है।
Force Traveller 3700 इंजन दमदार परफॉरमेंस शानदार :
इसका इंजन दमदार है इसमें कंपनी ने दो वारिएंट्स दिये गये है जिसमे एक डीजल और दूसरा सीएनजी वेरिएंट मिलता है। अगर डीज़ल इंजन की बात करे तो इसमें FM 2.6 CR ED इंजन दिया है, जो 114 हॉर्सपावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। अगर CNG की बात करे तो इसमें आपको मिलता है, 102 हॉर्सपावर और 310 न्यूटन मीटर टॉर्क का इंजन जो इसे पर्यावरण के अनुकूल और अधिक किफायती विकल्प बनाता है।
वारिएंट्स के अनुसार सिटिंग अरेंजमेंट :
इस मिनी बस के अलग अलग वारिएंट्स में सिटिंग अरेंजमेंट भी अलग अलग ही मिलती है जैसे अगर Passenger Diesel Variant में देखा जाये तो इसमें 12+D और 17+D सीटिंग अरेंजमेंट उपलब्ध है। यह ट्रैवल एजेंसियों और टूर ऑपरेटरों के लिए एक अच्छा विकल्प है। साथ ही दूसरा Passenger CNG Variant में आपको 17+D सीटिंग के साथ, यह वेरिएंट कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर माइलेज का विकल्प देता है।
क्या आपको पता है कि, इसमें School Bus Variant भी मिलता है जिसमे खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Diesel और CNG दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं। स्कूल बस वेरिएंट में 16+A+D और 20+A+D सीट कॉन्फ़िगरेशन दिए गए हैं। और Delivery Van Variant भी मिलता है जो केवल कार्गो के लिए डिज़ाइन किया गया यह वेरिएंट लगभग 1564 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है।
Force Traveller 3700 mileage है बेहतर :
अगर इसके डीजल वेरिएंट के माइलेज की बात कड़े तो यह वेरिएंट 10 से 13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। लेकिन यह 17 KMPL तक भी जा सकता है वो तो निर्भर करता है आप कहा और किस रोड़ पर चला रहे है। और अगर CNG वारिएंट्स की बात कड़े तो ये तो कम ख़र्चों में ही लंबी दूरी तय कर लेता है, इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा लगभग बतायी जाती है। जो ट्रैवलर्स के लिये सबसे बेहतर है।
Force Traveller 3700 price :
अब सबकुछ तो समझ लिया अब जानते है इसकी क़ीमत क्या हो सकती है, जो जेब पर ज़्यादा बोझ ना डालते हो लेकिन आपको बता दु की इसकी क़ीमत अलग अलग वारिएंट्स के अनुसार है जिसमे सभी वारिएंट्स की क़ीमत लगभग ₹17 लाख से ₹22 लाख के बीच में आ जाते है। यह क़ीमत इस मिनी बस के फ़ीचर्स को देखते हुए जेब पर ज़्यादा असर नहीं डालती है, स्पेशली CNG वारिएंट्स की बात कड़े तो सबकुछ बढ़िया ही है।
निष्कर्ष :
Force Traveller 3700 आज भी पैसेंजर और कार्गो सेगमेंट में एक भरोसेमंद विकल्प है। इसके विभिन्न वेरिएंट्स इसे बहुउपयोगी बनाते हैं, चाहे बात हो स्कूल बच्चों की सुरक्षा की, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट की या फिर डिलीवरी बिज़नेस की। मजबूत इंजन, आधुनिक सुरक्षा फीचर्स और किफायती मेंटेनेंस इसे भारतीय बाजार में मजबूती से टिकाए हुए हैं।