Triumph Thruxton 400 जोकी एक कैफ़े रेसर लुक में भारतीय बाज़ार में जल्द ही नज़र आयेगी। यह बाइक यूथ को ज़रूर आकर्षित करने वाली है, क्यूकी एक बार फिर ट्राइअम्फ मोटरसाइकिल और बजाज ऑटो इन दोनों के सहयोग से मिलने वाली है रेट्रो लुक वाली धाँसू बाइक जो युवाओं के दिलों पर राज कर सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह बाइक इसी महीने में लॉंच हो सकती है। तो आइए जानते है इसकी पूरी डिटेल।
Triumph Thruxton 400 का कैफ़े रेसर डिजाइन :
यह बाइक अपने रेट्रो प्रेरित कैफ़े रेसर डिज़ाइन से यूथ का ध्यान तो ज़रूर खींचनी वाली है, ख़ासकर उनका जिन्हें पसंद है स्पीड। इसकी डिज़ाइन की बात करे तो इसका हेडलैंप राउंड शेप में है, इसके हैंडलबार्स में क्लिप्स है (क्लिप्स ऑन हैंडलबार्स) जो एक कैफ़े रेसर की फील देता है। स्कल्पटेड प्रेट्रोल टैंक प्रीमियम पेंट और क्रोम एक्सेंट्स के साथ आता है जो दिखने में धाँसू लगता है। इस बाइक में सिंगल सिट आती है लेकिन पिछली सिट का ऑप्शन भी दिया गया है। इसमें मिलते है बार एंड मिरर जो बाइक को और भी क्लासिक लुक प्रदान करते है।
इंजन की ताक़त और परफॉरमेंस :
अगर Thruxton 400 की इंजन की बात करे तो इसमें दिया गया है 399 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व, DOHC इंजन जो एक दमदार इंजन माना जाता है। इसमें मिलता है 39.5bhp @ 8000 rpm का पावर साथ ही 37.5 Nm @ 6,500 का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है जो स्लीपर क्लच के साथ आते है। यह बाइक के परफॉरमेंस की बात कड़े तो ये स्मूथ मिड रेंज टॉर्क के साथ इसीलिए यह सिटी में और हाईवे पर चलाने के लिए सबसे बढ़िया है।
सस्पेंशन और ब्रेक्स का धमाकेदार मेल :
इस बाइक के सस्पेंशन की बात करे तो, फ्रंट सस्पेंशन USD फ़ोर्क्स जो 43 mm के और नॉन – एड्जेस्टेबल हो सकते ऐसा अनुमान है और रियर सस्पेंशन में प्रीलोड एड्जेस्टेबल मोनोशॉक मिलते है। और अगर इस बाइक के ब्रेक्स की बात करे तो, फ्रंट में 300mm डिस्क ड्यूल पिस्टन कैपिलर के साथ आता है और रियर में 230mm के सिंगल पिस्टन कैपिलर का डिस्क ब्रेक आता है। साथ ही डुअल-चैनल ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल स्टैंडर्ड जैसे सेफ्टी सिस्टम भी है।
ALSO READ : 70,000 रू.से भी कम में Platina 100 मचा रही है धमाल, 90 KMPL माइलेज और रॉयल कम्फ़र्ट के साथ
थ्रक्सटन 400 में मॉडर्न फ़ीचर्स टेक्नोलॉजी :
इस बाइक की मॉडर्न टेक्नोलॉजी इसके फ़ीचर्स को और भी मॉडर्न बनाते है, इसमें दिया गया है सेमी डिजिटल कंसोल जो स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, गियर इंडिकेटर, और फ्यूल गेज की जानकारी दिखाता है। इसकी लाइटिंग सेक्शन की बात कड़े तो इसमें फुल LED सेटअप, जिसमें हेडलैंप, टेल लाइट, और टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त फ़ीचर्स कि बात करे तो इसमें दिया गया है USB चार्जिंग पोर्ट, इमोबिलाइज़र, और ऑप्शनल एक्सेसरीज़ जैसे हीटेड ग्रिप्स और सैडलबैग्स भी शामिल किए है।
कितना है इसका माइलेज :
देखो माइलेज तो निर्भर करता है राइडर्स पर की वो बाइक को कहा चलाता है किस रोड्स पर चलाता, उसका रखरखाव कैसा है। लेकिन इस बाइक के अनुमानित माइलेज की बात करे तो यह बाइक 28 से 35 KMPL बताया जाता है। इसीलिए तो इसका पेट्रोल टैंक भी कम नहीं है बल्कि इसमें 13 लीटर से 15 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है, जो एकदम मास्क्यूलर है।
जानते है इसकी लॉंच और क़ीमत :
इस बाइक की लॉंच डेट पक्का नहीं है लेकिन सोर्स यही बताते है की, यह बाइक अगस्त और सितंबर 2025 महीने के बीच में कभी भी लॉंच हो सकती है। अगर इसकी क़ीमत की बात कड़े तो 2.50 लाख रू. से 3 लाख रू. तक यह बाइक कि क़ीमत हो सकती है।