1 लाख रू. से कम में लॉंच के लिए तैयार Honda CB 125 Hornet, Youth स्टाइल, रेसिंग लुक और ज़्यादा पावर के साथ

Honda CB 125 Hornet एक दमदार बाइक के रूप में भारत में लॉंच होने के लिए तैयार है, जिसका अभी जुलाई 2025 के महीने में अनावरण किया गया और एनाउन्सिंग की गई है कि, 1 अगस्त को इस बाइक की बुकिंग शुरू हो जाएगी जिसकी डिलीवरी अगस्त के दूसरे हफ़्ते में या सितंबर में होने की संभावना है। यह बाइक यूथ में ज़्यादा पसंद की जाने वाली बाइक है, जिसकी स्टाइल, पावर, स्पोर्टी लुक से यह बाइक सबको टक्कर देने मार्केट में लॉंच होने के लिए तैयार है।

Honda CB 125 Hornet का लुक है झक्कास :

आजकल के यूथ को क्या चाहिए एक स्पोर्टी लुक और स्पीड, इस बाइक में दोनों है इसीलिए यह बाइक यूथ वर्ग को ज़्यादा पसंद आनेवाली बाइक साबित होगी। इस बाइक में फ्रंट में एक बड़ा सा मस्क्यूलर पेट्रोल टैंक जिसमे होगी पेट्रोल कि भरमार, साथ ही शार्प डिज़ाइन, एग्रेसिव एलईडी हेडलाइट्स और स्लीक इंडिकेटर्स। स्पोर्टी ग्राफ़िक्स, स्प्लिट सिट और उठी हुई टेल सेक्शन इस बाइक को एक रेसिंग मशीन वाला लुक प्रदान करती है।

इस बाइक का साइड स्टैंड ऐसा है जिसे लगाते ही बाइक का पॉवर कट हो जाता है, साथ ही वाइड टायर जो रास्ते पर पकड़ बनाये रखते है। भाई इसकी टैंक जो 12 लीटर की है।

123.94cc का ताकतवर इंजन :

इस बाइक का ताकतवर इंजन ही इसको बनाता है ताकतवर, इस बाइक में 123.94cc का एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 11.2 bhp का पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा होगा, इसकी स्मूदनेस परफॉरमेंस बढ़िया मिलेगी। इसकी ऐक्सीलरेशन काफ़ी क्लास है, जिससे यह बाइक 5.4 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड कवर कर सकती है।

ALSO READ : 70,000 रू.से भी कम में Platina 100 मचा रही है धमाल, 90 KMPL माइलेज और रॉयल कम्फ़र्ट के साथ

सस्पेंशन और ब्रेक्स शानदार :

CB 125 Hornet की सस्पेंशन की बात करे तो इसके सेटअप में भी कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं किया गया है। इस बाइक के फ्रंट में USD (Upside Down) फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने वाला है। यह सेगमेंट आपको देगा एक प्रीमियम सेगमेंट की फिलिंग साथ ही इस बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करे तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक, ड्यूल-पिस्टन कैलिपर और काँबी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ होगा, इससे ब्रेकिंग शार्प और सेफ होगी।

माइलेज कितना 55 या 60 KMPL :

यह बाइक एक स्पोर्ट बाइक होनेवाली तो सवाल तो मन में आता है कि, इस बाइक का माइलेज क्या होगा? तो कंपनी क्लेम करती है की, इस बाइक का माइलेज 55 से 60 KMPL का माइलेज देने में सक्षम होगी। लेकिन क्या सच में इतना माइलेज देगी यह बाइक? इसका सिंपल सा जवाब है की, ये आपके ऊपर ही निर्भर करता है कि आपका इस बाइक को कहा चला रहे हो, जैसे गाँव में या शहर में, कौन से रोड्स पर इसे चला रहे है।

इसकी क़ीमत ही है सबसे बड़ा सवाल :

किस्तनी होगी होंडा CB 125 Hornet की क़ीमत? तो इस बाइक की एक्स-शोरूम क़ीमत लगभग 95,000 रू. से 1,05,000 रू. के बीच रहने की उम्मीद है। लेकिन लॉंच होने के बाद इसकी ऑन-रोड क़ीमत में हर अलग शहर में ऊपर नीचे हो सकती है। क़ीमत के हिसाब से यह बाइक बजट में है, क्यूकी इसका शानदार स्पोर्टी लुक मन को भाता है।

conclusion :

अगर आख़िर में बात करे इस बाइक की, तो इस बाइक स्पोर्टी लुक, ब्रेकिंग सिस्टम, जैसे फ़ीचर्स को देखते हुए ये बाइक युवा लोगों के लिए एकदम सही बाइक है, जो TVS Raider, Hero Xtreme 125 R और Bajaj Pulsar NS 125 की छुट्टी कर सकती है। तो भाई कम बजट में लुक्स,माइलेज,परफॉरमेंस को देखते हुए स्कूल या कॉलेज के युवाओं के लिए यह बाइक सबसे बढ़िया होगी।

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment