Hero Xtreme 125R Single Seat Variant – स्टाइल, पावर, और परफ़ॉर्मेंस का तगड़ा मेल

Hero Xtreme 125R Single Seat Variant: क्या आप युवा है या फिर शादीशुदा और सिंगल सीट वाली 125cc बाइक ढूँढ रहे है जो स्टाइल में दमदार हो, परफ़ॉर्मन्स में तेज और क़ीमत में किफ़ायती तो Hero Xtreme 125R का Single Seat वेरिएंट 2025 आपके लिये एक परफ़ेक्ट चॉइस बन सकता है | Hero MotoCorp ने 2025 को इस नये वेरिएंट को बेहद स्मार्ट लुक्स और शानदार फ़ीचर्स के साथ भारतीय बाज़ार में उतारा है |

तो चलिये जानते है इस बाइक के पूरे फ़ीचर्स और स्पेसिफ़िकेशंस के बारे पूरी डीटेल्स जिससे आपको सटीक जानकारी मिल सके और आपको इस बाइक को समझने में कोई तकलीफ़ न हो |

Hero Xtreme 125R Single Seat Variant का डिज़ाइन :

Hero Xtreme 125R Single Seat Variant
Hero Xtreme 125R Single Seat Variant

एक स्पोर्टी और एग्रेसिव लूक के साथ लॉंच हुआ है Hero Xtreme 125R का Single Seat Variant जिसे देखते ही रेसिंग बाइक की फ़ील देती है | इसके सामने के शार्प LED हेडलैंप आपको दीवाना बना सकते है, इसका मस्क्यूलर पेट्रोल टैंक और इसका स्टाइलिश ग्राफ़िक्स बाइक को भीड़ में दूसरे बाइक से बिलकुल अलग बनाते है, जिसे देख लोग भी कहे वाह क्या बाइक है |

अगर इस बाइक के कलर्स की बात करे तो इस बाइक में फायरस्टॉर्म रेड, कोबाल्ट ब्लू और स्टैलियन ब्लैक कलर्स के तीन कलर्स के विकल्प भी मिलते है जो युवाओं को काफ़ी ज़्यादा पसंद आते है |

READ MORE : New KTM 390 Duke 2025 एबोनी ब्लैक कलर और क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ लॉंच

Hero Xtreme 125R Single Seat Variant इंजन, पावर और माईलेज :

इस बाइक के सिंगल सीट वेरिएंट में 124.7cc का दमदार एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 11.55 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | यह बाइक हाइवे हो या सिटी के रोड कहापर भी चलने की क़ाबिलियत रखती है

विवरण जानकारी
इंजन 124.7cc, सिंगल सिलेण्डर, एयर-कूल्ड
पावर 11.55 PS @ 8,250 rpm
टॉर्क 10.5 Nm @ 6,000 rpm
गियरबॉक्स 5 स्पीड
माईलेज (ARAI)लगभग 66 किमी/ लिटर
0-60 किमी/घंटा स्पीड 5.9 सेकंड
ब्रेकिंग सिस्टम सिंगल- चैनल ABS
फ़्रंट ब्रेक डिस्क
रीयर ब्रेक ड्रम
फ़्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक फ़ोर्क्स
रीयर सस्पेंशन 7-स्टेप एड्जेस्टेबल मोनोशॉक
सीट टाइप सिंगल सीट
इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर फुल्ली डिजिटल LCD डिसप्ले
लाइटिंग फ़ुल-LED (हेडलाइट + टेललाइट )
अतिरिक्त फ़ीचर्स i3S स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, हेज़र्ड लाइट,इंजन कट-ऑफ़ सेंसर
रंग विकल्प फायरस्टॉर्म रेड ,कोबाल्ट ब्लू और स्टैलियन ब्लैक
EX-शोरूम क़ीमत (दिल्ली)1,00,100 लाख रुपये

Hero Xtreme 125R Single Seat Variant फ़ीचर्स :

Hero ने सिंगल सीट वेरिएंट में भी टेक्नोलॉजी के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है, इस वेरिएंट में भी कुछ ख़ास फ़ीचर्स आपको देखने को मिलेंगे जो बाइक को स्मार्ट और सेफ़ बनाते है |

  • फ़ुल LED हेडलैंप और टेललाइट
  • डिजिटल LCD इंस्ट्रुमेंट्स क्लस्टर
  • सिंगल चैनल ABS
  • i3S स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी
  • हेज़र्ड लाइट
  • इनबिल्ट इंजन कट-ऑफ़ सेंसर

Hero Xtreme 125R Single Seat Variant Price क़ीमत :

दिल्ली में Hero Xtreme 125R के Single Seat Variant की एक्स-शोरूम की क़ीमत 1,00,100 लाख रुपये है | इस बजट में मिलने वाला स्टाइल, परफ़ॉर्मन्स और दमदार इंजन के साथ फ़ीचर्स का combination बेहद शानदार है, जो किसी का भी दिल छू लेगा और बाइक की तरफ़ आकर्षित करता है |

Hero Xtreme 125R Single Seat Variant किसके लिये है ख़ास :

  • यह बाइक किसी का भी दिल छू ले, लेकिन युवाओं के लिये ये सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिसमे स्टूडेंट्स जो कुछ हटकर चाहते है वो भी कम बजट में |
  • वो युवा जिन्हें बाइक चलाने का शौक़ है जो प्रोफेशनल है और उनको चाहिये एक स्पोर्टी लूक के साथ दमदार माईलेज भी उनके लिये ये बाइक एक तौफ़ा हो सकती है |
  • डेली कम्यूटर जो स्टाइल के साथ किफ़ायत भी ढूँढते है |

Hero Xtreme 125R इसके मुक़ाबले में कौनसी बाइक :

Hero Xtreme 125R की Single Seat Variant के मुक़ाबले में तीन ऐसी बाइक्स है जो काफ़ी पॉपुलर भी है, अगर इन सिंगल सीट वेरिएंट के टक्कर में कौनसी बाइक्स है? तो नीचे दिये बाइक्स जो सीधे टक्कर देती है |

  • TVS Raider 125
  • Bajaj Pulsar NS 125
  • Honda SP 125

लेकिन Hero Xtreme 125R Single Seat Variant का स्टाइलिश लूक, ग्राफ़िक्स, डिज़ाइन और Hero का भरोसा इस बाइक को इन तीनों बाइक्स के मुक़ाबले बेहतर बनाता है, लेकिन ये तीनों गाड़िया सीधे टक्कर ज़रूर देती है |

निष्कर्ष :

Hero Xtreme 125R का सिंगल सीट वेरिएंट का स्टाइलिश लूक, माईलेज, और ख़ास बात इसका किफ़ायती बजट साथ ही हीरो का भरोसा और सर्विस इस बाइक को एकदम परफ़ेक्ट बनाता है, जो युवा को आकर्षित करता है, तो आपको एक ऐसी ही बाइक चाहिये तो आपके लिये ये बाइक एक बेहतर विकल्प हो सकता है | तो आपको हमारा लिखा ये लेख पसंद आया हो तो शेयर ज़रूर करे |

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment