KIA Carens Clavis 2025 News: किया कैरेंस क्लैविस 2025 को भारत में पेश कर दिया गया है, kia ने अपनी नई प्रीमियम फैमिली एमपीवी Carens Clavis 2025 से पर्दा हटा दिया है | यह धांसू कार 23 मई को लॉन्च हो रही है और बुकिंग पहले ही 9 मई से शुरू हो चुकी है | अगर आप फैमिली के लिए एक स्टाइलिश, सेफ और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एकदम परफेक्ट है | स्टाइलिश लुक, शानदार फीचर्स, और दमदार इंजन के साथ यह गाड़ी सड़कों पर राज करने को तैयार है |
KIA Carens Clavis 2025 News लूक और डिज़ाइन :
किया कैरेंस क्लैविस का डिज़ाइन देखकर बस एक ही बात निकलती है – “क्या बात है” यह कार SUV से प्रेरित इसका लुक फ्रंट में ब्लैंकेड ग्रिल, शार्प एलईडी डीआरएल्स और ट्रायएंगल हेडलैम्प्स के साथ जबरदस्त दिखता है साथ ही 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रियर में एलईडी लाइट बार इसे और भी शानदार बनाते हैं | कलर ऑप्शंस में आइवरी सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट और ऑरोरा ब्लैक जैसे प्रीमियम शेड्स शामिल हैं | यह कार 6 और 7 सीटों के विकल्प में आती है जो फ़ैमिली के लिये एक कॉन्फ़ोर्ट और शानदार कार है |
KIA Carens Clavis 2025 इंटीरियर डेटेल्स :
KIA की Carens Clavis गाड़ी के अंदर बैठते ही लग्ज़री का फीलिंग आ जाती है, उसका कारण है इस गडी का इंटीरियर जो एक ड्राइवर को इंफोटेनमेंट के लिए डैशबोर्ड पर ड्यूल 22.62-इंच स्क्रीन का बड़ा सा डिसप्ले मिलता है | गर्मी हो या सर्दी हर मौसम इस गडी में कन्फ़र्ट देने वाला पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, और पावर्ड ड्राइवर सीट मिलता है | इस गडी में मिलने वाले BOSE साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, और एंबियंट लाइटिंग आपका मूड मस्तीभरा बना देंगे | गडी के दूसरी पंक्ति में ट्रे टेबल और चार्जिंग पोर्ट आपके लंबे सफ़र की तैयारी को बिंदास बना देंगे |
Carens Clavis के दमदार इंजन के साथ शानदार माईलेज :
23 मई 2025 को भारत में लॉंच होनेवाली किया कैरेंस क्लैविस में 3 इंजन ऑप्शन मिलते है, जिसमे 1.5L पेट्रोल (115PS) जो रोज़मर्रा के लिए एकदम परफेक्ट इंजन है, दूसरा 1.5L टर्बो पेट्रोल (160PS) जो तेज़ी के शौकीनों के लिए है और तीसरा 1.5L डीज़ल (116PS) जो बढ़िया माइलेज और पावर का संतुलन के लिये बढ़िया इंजन है |
अगर माईलेज की बात करे तो अभी-अभी की खबर के अनुसार 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन वेरिएंट 15.95 किमी/लीटर और 7-स्पीड डीसीटी वेरिएंट 16.66 किमी /लिटर का माईलेज देगा और डीज़ल इंजन की बात करे तो ये वेरिएंट 19.54 किमी/ लिटर और उसका एटोमेटिक वेरिएंट 17.50 किमी/ लिटर तक का माईलेज देगा | ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, iMT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं |
KIA Carens Clavis 2025 के सेफ़्टी फ़ीचर्स :
KIA Carens Clavis की सेफ़्टी फ़ीचर्स की बात करे तो इसमें आपको लेवल 2 – ADAS टेक्नोलॉजी है जो इस सेगमेंट में पहली बार है साथ ही इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग के फ़ीचर्स है जो फैमिली की सेफ्टी की पूरी गारंटी देती है | फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, और एडॉप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे 20+ सेफ्टी फीचर्स के साथ इस गडी को और भी सेफ़्टी बनाते है |
KIA Carens Clavis 2025 price और वेरिएंट :
किया की इस गडी के वेरिएंट की बात करे तो इस गडी के 7 वेरिएंट है जो कुछ इस प्रकार है,HTE, HTE (O), HTK, HTK Plus, HTK Plus (O), HTX और HTX Plus, इनकी क़ीमत लगभग 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और इसका टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये तक जा सकता है | किया की वेबसाईट या डीलरशिप पर 25,000 में बुकिंग शुरू हो चुकी है जो 9 मई से हुई है |
KIA Carens Clavis की टक्कर में कौनसी गाड़िया :
मारुति अर्टिगा, एक्सएल6, टोयोटा रूमियन और ह्युंडई अल्काज़र जैसी MPV से सीधे टक्कर लेगी किया की Carens Clavis, लेकिन स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स में कैरेंस क्लैविस सबको पीछे छोड़ती नजर आती है | और इसके फ़ीचर्स और कॉन्फ़्टर्नेस फ़ैमिली को भी आकर्षित करते है |
