Bajaj Pulsar NS400Z 2025 Update: फीचर्स, कीमत और नये अपडेट की पूरी जानकारी

Bajaj Pulsar NS400Z 2025 update: जब भी बजाज पल्सर की बात आती है तो पावर और परफ़ॉर्मन्स केसाथ रफ़्तार का भी ज़िक्र होता जो युवाओं को आकर्षित करता है | कंपनी ने pulsar NS200 और NS160 की दमदार सफलता के बाद NS400Z को 2024 में लॉंच किया था और ये बाइक सीधे TVS Apache RR310 KTM Duke 390 और Himalayan 450 जैसी दमदार बाइक्स को भी टक्कर देती है | लेकिन अब इस बाइक को कम्पनी ने अपडेट किया है और Bajaj Pulsar NS400Z 2025 update के साथ इंडिया के मार्केट में पेश कर दिया है |

आज हम इस लेख में Bajaj Pulsar NS400Z बाइक के 2025 के Updates तो बतायेंगे ही साथ में 2024 के इस NS400Z के मॉडल को भी Compare करेंगे ताकि आपको दोनों में क्या अंतर क्या है वो भी बतायेंगे साथ ही 2025 के बाइक मॉडल के टायर्स में क्या बदल हुआ है पुराने 2024 के NS400Z के मॉडल के टायर्स के मुक़ाबले में, तो जानिये नये बदल क्या है |

Bajaj Pulsar NS400Z 2025 update इंजन और टायर्स :

अगर मैं 2024 के NS400Z मॉडल की बात करूँ तो ये बाइक 373cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आता है और इस बाइक की पावर 40 PS @ 8,800 rpm की है, यह बाइक 35 NM @ 6,500 का टॉर्क जनरेट करती है साथ ही 6 गियरबॉक्स के साथ आती है | यह सेम इंजन है जो Dominar 400 में आपको देखने को मिलता है लेकिन इसे Pulsar NS400Z के हिसाब से उसे डिज़ाइन किया गया है |

अगर हम Pulsar NS400Z 2025 मॉडल की बात करे तो इसमें कुछ बदलाव देखने मिल सकते है जैसे इंजन ट्यूनिंग में थोड़ा हल्का सा बदलाव किया गया है जिससे थ्रोटल रिस्पान्स और स्मूदनेस में ग़ज़ब का सुधार किया गया है जिससे पावर और परफ़ॉर्मन्स और भी तगड़ा देखने मिलेगा साथ ही सबसे बड़ा बदलाव टायर्स में देखने को मिलता है 2024 के मॉडल में स्टैण्डर्ड टायर्स मिलते थे जिनका साइज़ 140 है लेकिन अब 2025 के मॉडल में Apollo Alpha H1 रेडियल टायर्स मिलते है जिनका साइज़ 150 है जिससे ग्रिप और स्टेबिलिटी बेहतर मिलती है |

Bajaj Pulsar NS400Z 2025 माईलेज और परफ़ॉर्मन्स :

अगर बजाज पल्सर NS400Z के 2025 या फिर 2024 के मॉडल की बात करे तो दोनों मॉडल माईलेज एक समान ही देते है जोकी 28 से 30 KMPL औसत माईलेज है जो राइडिंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है | इस दोनों मॉडल को 0 से 100 Kmph स्पीड पकड़ने के लिये सिर्फ़ 5 सेकंड ही लगते है जो यूथ के लिये एक स्ट्रीट फ़ाइटर बाइक कहलाती है जिससे इस बाइक की तरफ़ ज़्यादा से ज़्यादा यूथ आकर्षित होते है और इसे पहली पसंद के रूप में पसंद करते है |

Bajaj Pulsar NS400Z Price और फ़ीचर्स की तुलना :

Bajaj Pulsar NS400Z 2025 Price और फ़ीचर्स की बात करे तो 2024 के मॉडल के प्राइस से 2025 के मॉडल की प्राइस 7,000 से 8,000 रुपये ज़्यादा देखने को मिलेगी साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, हाई स्पीड कण्ट्रोल के साथ बेहतर ग्रिप भी देखने को मिलेगी और बाइक की राइडिंग एकदम स्मूथ होगी |

Model Year Ex-Showroom price (Delhi)Tyres Breaks Upgrades
20241.85 lakh rs.Standard (size 140)नॉर्मल बेसिक फ़ीचर
20251.92 lakh rs.(अनुमानित)Apollo Alpha H1 (size 150)बेहतर ब्रेकिंग अपग्रेडेड ट्यूनिंग, टायर्स, ब्रेक्स

Bajaj Pulsar NS400Z 2024 vs 2025 कौनसा मॉडल ख़रीदे?:

अगर आप 1.85 रुपये के बजट में एक पावरफ़ुल और डैशिंग लूक के साथ जाना चाहते है तो आपके लिये Bajaj Pulsar NS400Z का 2024 का मॉडल सबसे बढ़िया रहेगा जिसमे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी नहीं मिलेगी जिसमे प्रीमियम टायर्स और ब्रेकिंग पर ज़्यादा फ़ोकस नहीं किया है जिससे ग्रिप्स और स्मूदनेस ज़्यादा नहीं मिलेगा, लेकिन डैशिंग लूक के साथ माईलेज 28 से 30 Kmph एक समान ही मिलेगा |

लेकिन अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ जाना है जिसमे आपको बेहतर ग्रिप और हाई स्पीड कण्ट्रोल भी मिलेगा और चलाने में स्मूथ एक्सपीरिएंस भी मिलेगा बस आपका बजट 7,000 से 8,000 रुपये तक आपको बढ़ाना होगा जिससे आपको Bajaj Pulsar NS400Z 2025 मॉडल का अपडेटेड वर्जन मिल सकता है और आप सेफ़्टी के साथ अनुभव होगा |

निष्कर्ष :

आशा करते है की आपको यह लेख पसंद आया होगा ये लेख हमने Bajaj Pulsar NS400Z प्रेमी के लिखा है जो दमदार लुक्स, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, पावरफ़ुल इंजन और भरोसेमंद ब्राण्ड चाहते है, चाहे आप 2024 का मॉडल या फिर 2025 का अपडेटेड मॉडल ले आपको स्टाइल और परफ़ॉर्मन्स में बिलकुल भी निराश नहीं करेगा |

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment