TVS Sport 110 ES Plus 2025 Launch: टीवीएस की हाई माईलेज,कम क़ीमत और दमदार फ़ीचर से लेस बाइक हुई लॉंच

TVS Sport 110 ES Plus 2025 launch: टीवीएस ने आम लोगों के लिये की एक हाई माईलेज और दमदार फ़ीचर वाली न्यू बाइक लॉंच की है, जिससे आम लोगों को इसका फ़ायदा होनेवाला है | टीवीएस स्पोर्ट 110 ES प्लस न्यू ग्राफ़िक्स डिज़ाइन के साथ आपको देखने को मिलेगी जो इस बाइक को और भी स्टाइलेश लूक दे रहा है | अगर आप एक ऐसी बाइक ढूँढ रहे हो जो कम क़ीमत में ज़्यादा माईलेज दे और रोज़मर्रा के उपयोग के लिये चाहिये साथ ही शानदार परफ़ॉर्मन्स भी दे तो यह बाइक आपके लिये वरदान से कम नहीं है |

यह TVS Sport 110 ES Plus 2025 आम लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है जो कम मेंटेनेन्स के साथ आपका लंबा साथी बन सकता है | छात्रों के लिये या नोकरीपेशा हो या फिर डिलीवरी के लिये सभी के लिये एक शानदार बाइक हो सकती है, इसके शानदार फ़ीचर तो आपको ज़रूर शॉक कर सकते है वो भी इतने कम क़ीमत में |

TVS Sport 110 ES Plus 2025 Launch के प्रमुख फ़ीचर्स और स्पेसिफ़िकेशन :

फीचरविवरण
इंजन109.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड BS6 इंजन
पावर8.08 bhp @ 7350 rpm
टॉर्क8.7 Nm @ 4500 rpm
गियरबॉक्स4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
माइलेज80 kmpl (ARAI), 70+ kmpl (रियल यूज)
टॉप स्पीडलगभग 90 kmph
वज़न112 किलोग्राम
फ्यूल टैंक10 लीटर
ब्रेक्सड्रम ब्रेक्स + सिंक्रोनाइज़्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBS)
सस्पेंशनफ्रंट: टेलीस्कोपिक फोर्क
स्टार्ट टाइपइलेक्ट्रिक स्टार्ट (ES+)
मीटर कंसोलएनालॉग स्पीडोमीटर + डिजिटल ट्रिपमीटर
पास स्विचहाँ
BS6 टेक्नोलॉजीET-Fi (EcoThrust Fuel Injection) से लैस

New TVS Sport 110 ES Plus में कलर्स की भरमार :

टीवीएस स्पोर्ट 110 ES + में कलर्स की भरमार देखने को मिलेगी जिसमे इस बाइक में आपको 10 कलर्स मिलते है जो बाइक को एक अलग लूक प्रदान करते है |

  • मेटेलिक ब्लू
  • ब्लैक ब्लू
  • व्हाइट पर्पल
  • ब्लैक रेड
  • ग्रे रेड
  • ऑल रेड
  • ऑल ग्रे
  • ऑल ब्लैक
  • ब्लैक नियॉन
  • स्टारलाइट ब्लू

New TVS Sport 110 ES Plus Price और वैरिएंट :

टीवीएस की स्पोर्ट 110 ES प्लस बाइक दो वेरिएंट में आती है एक है टीवीएस स्पोर्ट सेल्फ़ स्टार्ट (ES) और दूसरा टीवीएस स्पोर्ट सेल्फ़ स्टार्ट (ELS) इन दोनों सिर्फ़ कुछ फ़ीचर और क़ीमत में थोड़ा अंतर है, जैसे की ELS में ग्राफ़िक्स थोड़ा अलग है और स्टायलिंग एलिमेंट थोड़े ज़्यादा हो सकते है इसीलिये ES से ELS वेरिएंट थोड़ा महँगा है | इन दोनों वारिएंट्स की थोड़ी डीटेल हमने नीचे बताई है |

वेरिएंट नामइंजन (cc)स्टार्टिंग सिस्टमव्हील टाइपएक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली)उपलब्ध रंग
Self Start Alloy Wheel (ES)109.7ccइलेक्ट्रिक स्टार्टअलॉय व्हील्स₹59,881ऑल ब्लैक, ऑल रेड, ऑल ग्रे
Self Start Alloy Wheel (ELS)109.7ccइलेक्ट्रिक स्टार्टअलॉय व्हील्स₹71,785ब्लैक ब्लू, ब्लैक रेड, व्हाइट पर्पल, मेटैलिक ब्लू
TVS Sport 110 ES+109.7ccइलेक्ट्रिक स्टार्टअलॉय व्हील्स₹60,881ब्लैक ब्लू

TVS Sport 110 ES Plus 2025 ख़रीदने के फ़ायदे :

  • अगर टीवीएस स्पोर्ट 110 ES प्लस बाइक को ख़रीदने के फ़ायदे देखे जाये तो नियमित रूप से ट्रैवलिंग करने वालों के लिये हो या डिलीवरी पोहोचाने वालों के लिये ये बाइक वरदान साबित हो सकती है क्यूकी इसका 80 KMPL माईलेज जो कम्पनी क्लेम करती है वह आम लोगों की ज़रूरतों को देखते हुए बहुत ही बढ़िया माईलेज है लेकिन रीयल माईलेज की बात करे तो ये बाइक साधारण 65 से 70 KMPL का माईलेज दे सकती है |
  • अगर बात करे इस बाइक के मेंटेनेन्स की तो इस बाइक की तो आपको इस बाइक के मेंटेनेन्स का खर्चा बहुत कम आनेवाला है और भरोसेमंद परफ़ॉर्मन्स भी देखने को मिल सकता है |
  • इसका और एक बेहतरीन फ़ायदे ये है की, यह बाइक शहर के रास्ते हो या गर्मीण क्षेत्र के रास्ते हो जो की ऊबड़ खाबड़ रहते है उन रास्तों पर एकदम स्मूथ चलती है |
  • इस बाइक लूक और हाई माईलेज के कारण इसे सेकण्ड हैंड मार्केट में भी डिमांड हो सकती है |
  • इस बाइक को एक आम आदमी भी आसानी से ख़रीद सकता है जॉकी ये बाइक कम क़ीमत में ज़्यादा माईलेज देती है |

TVS Sport 110 ES Plus 2025 इन लोगों के लिये बेस्ट है :

टीवीएस की स्पोर्ट 110 ES प्लस बाइक जो अभी लॉंच हुई है वो ज़्यादा माईलेज और खूबसूरत ग्राफ़िक्स के कारण आम लोगों के लिये ये बेहतरीन बाइक हो सकती है | आइये तो जानते ये बाइक किन लोगों के लिये वरदान साबित हो सकती है |

  • सबसे पहले तो डिलीवरी ब्वाय के लिये जो ये काम करते है उनके लिये ये सबसे बेस्ट बाइक हो सकती है जिससे कम खर्च में दिनभर डिलीवरी का काम बड़े ही आसानी से हो सकता है |
  • उसके बाद कॉलेज के छात्रों के लिये भी ये एक बेहतरीन बाइक हो सकती है जिससे आप कम खर्चो में ही ज़्यादा से ज़्यादा दिन कॉलेज जा सकते है |
  • नोकरीपेशा लोगों के लिये तो ये बाइक एक वरदान ही है भाई क्यूकी उनकी सैलरी में से बहुत से पैसे अब बचने वाला है और कम खर्च में ही वो अपने ऑफिस में आना जाना कर सकते है |
  • अगर हम बाज़ार में भीड़ भाड़ वाले इलाक़े में जाना चाहते तो अब कोई टेंशन ही नहीं क्यूकी घर के रोज़मर्रा के सभी काम हम इस बाइक की मदद से आसानी से कर सकते है तो परिवार के नियमित कामों के लिये भी ये एक बेहतरीन बाइक हो सकती है |

निष्कर्ष :

आपने हमारा ये पूरा आर्टिकल पढ़ा आशा करता हूँ की आपको नई लॉंच टीवीएस स्पोर्ट 110 ES प्लस के सभी फ़ीचर्स के बारे में डेटेल्स मिल चुकी होंगी | यह बाइक सभी मिडिल क्लास परिवारों के लिये एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, इसका ज़्यादा माईलेज और कम क़ीमत इसे और भी बेस्ट बनाता है |

Sameer Dhone

मैं समीर, प्यार से मुझे sam ही बुलाते है। मैं 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और विभिन्न केटेगरी में ब्लॉग लिखता हूँ। मैं इस वेबसाइट में ऑटोमोबाइल रिलेटेड ब्लॉग लिखता हूँ, जिनकी लेटेस्ट न्यूज़ आपतक एकदम सिंपल भाषा में लिखकर पोहचाता हूँ। ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment